क्राइम ब्रांच ने पकड़ा ब्राउन शुगर का सप्लायर: ई-रिक्शा चालक को बेचता था आरोपी

इंदौर। ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले मंदसौर के मुख्य सप्लायर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पिछले महीने गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ में सप्लायर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को टीम पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड, अरविंदो लवकुश चौराहे के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची थी। घेराबंदी कर राहुल सौदागर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई गई है।

पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसे ब्राउन शुगर मंदसौर निवासी अय्यूब कुरैशी से मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने राहुल की निशानदेही पर दबिश देकर अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया। अय्यूब दिहाड़ी मजदूरी करता है, जबकि राहुल ई-रिक्शा चालक है।पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 भी बढ़ाई है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से आती थी, इंदौर में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी और इस नेटवर्क में कितने लोग जुड़े हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment