नागपुर।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) गुरुवार को नागपुर में सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्स्टिट्यूशन कार्यक्रम करेगी। यह प्रदर्शन और जनसभा शाम 4 बजे संविधान चौक पर होगी।
इससे पहले गुरुवार सुबह CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने नागपुर में दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। दिपके ने कहा कि आज का दिन सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि देश के सभी नागरिकों के लिए बेहद खास और पवित्र है।उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं और इस बारे में चर्चा करें।बुधवार को CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि अन्य राजनीतिक पोस्ट को दबाया जा रहा है।दीपके ने दावा किया कि जनवरी से जून के बीच इंस्टाग्राम से 50 लाख से ज्यादा पोस्ट हटाए गए। विरोध जताने के लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई और मोदी चालीसा भी बजाई।