केदारनाथ में तापमान – 7°C, राजस्थान में ओले गिरे:एमपी के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल/देहरादून।राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आज से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। वहीं, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में पिछले 5 दिन से आंधी-बारिश हो रही है। अगले 2 दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मंगलवार को रतलाम, महू समेत कई जगहों पर बारिश हुई।उत्तराखंड के 9 जिलों में मंगलवार को न्यूनतम पारा 12°C से नीचे रहा। बद्रीनाथ में पारा माइनस 8°C और केदारनाथ में माइनस 7°C, गंगोत्री का माइनस 4°C और यमुनोत्री का 0°C दर्ज किया गया।तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम समेत 5 जिलों में आज स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इससे कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment