कुवैत ने 37,000 लोगों की छीनी नागरिकता, बैंक खाते भी हुए फ्रीज

नई दिल्ली। कुवैत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक झटके में 37,000 लोगों की नागरिकता खत्म कर दी गई है, जिनमें मुस्लिम महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इनमें से कई महिलाएं दशकों से कुवैती नागरिक थीं और कुवैती पुरुषों से शादी करने के बाद उन्हें नागरिकता मिली थी। लेकिन अब सरकार की नई नीति के तहत उनकी नागरिकता रद्द कर दी गई है। नागरिकता खत्म होने के बाद इन महिलाओं के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं, पेंशन रुक गई है और सरकारी लाभ मिलना भी बंद हो गया है। कई महिलाएं अब स्टेटलेस यानी बिना किसी देश की नागरिक बन गई हैं। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह दशकों से कुवैत में रह रही हैं, उनकी शादी भी वहीं हुई है। इसके बावजूद उनकी नागरिकता खत्म कर दी गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment