शुजालपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को कालापीपल एवं शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया वारियर्स के इंटरव्यू सिकरवार ट्रैक्टर शोरूम पर आयोजित किए गए। आॅनलाइन आवेदन करने वाले कार्यकतार्ओं का साक्षात्कार लेकर उनकी क्षमता के आधार पर ग्रेडिंग की गई। तैयार रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह सिकरवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक परमार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव विष्णु शर्मा, हसन रजा कुरैशी, मंगल सिंह राठौड़, भूपेंद्र सोनी, रईस पठान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शुजालपुर सिटी एवं मंडी मंडलम के वार्ड 1 से 25 तक की समितियों के गठन के लिए दो दिन चली बैठकों का शनिवार को समापन हुआ। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्षों के नाम तय कर अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को भेज दिए गए। अनुमोदन के बाद सूची जारी की जाएगी। बैठक में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने लिए सोशल मीडिया वारियर्स के इंटरव्यू वार्ड अध्यक्षों के नाम अनुमोदन को भेजे