इंदौर। तिलक नगर इलाके में एक मकान में किराए से रहने वाली बुजुर्ग महिला का शव गुरुवार को कमरे में मिला। महिला बुधवार दोपहर से दिखाई नहीं दी थी। दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने वेल्डर को बुलाकर कटवाया। अंदर महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।तिलक नगर पुलिस के मुताबिक मंगल भवन के पास चंद्रकांता सांड (नाम) दिनेश चौरसिया के मकान में किराए से रहती थीं। मकान मालिक ने बताया कि महिला रोज मंदिर जाती थीं और घर के गमलों में पानी देती थीं। बुधवार से वह दिखाई नहीं दीं और दरवाजा भी नहीं खोला।
महिला बिस्तर पर मृत मिली-पत्नी के कहने पर मकान मालिक ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वेल्डर की मदद से लोहे का दरवाजा कटवाकर अंदर की कुंडी खोली गई तो महिला बिस्तर पर मृत मिली।