कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 3 जगह हिंसा:प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, गाड़ी जलाई

ढाका।बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत तीन इलाकों में रविवार को कपड़ा फैक्ट्रियों के मजदूरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगह हिंसा भी हुई।ढाका के मीरपुर इलाके में मजदूरों ने सड़कें जाम कर दीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके और एक पुलिस गाड़ी में आग लगा दी। गाजीपुर में मजदूरों ने हाईवे जाम किया और पुलिस चौकी में आग लगा दी। वहीं, अशुलिया में कम से कम 30 फैक्ट्रियां बंद रहीं।मजदूरों की मांग है कि उनका न्यूनतम मासिक वेतन 9,600 रुपए से बढ़ाकर करीब 23 हजार रुपए किया जाए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment