कचरे के ढेर में मिला जला हुआ शव: एफएसएल टीम ने किए सैंपल जब्त

इंदौर। आजाद नगर में शनिवार देर रात कचरे के ढेर में एक जला हुआ शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक, आई-2 रोड पर सिग्नेचर हाइट्स के पास कचरे के ढेर में शव जलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और शव को बाहर निकाला।बदबू आने पर दी पुलिस को सूचना-टीआई ने बताया कि घटनास्थल के पास राजपूत समाज का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें शामिल एक युवक को कचरे के ढेर से बदबू आई। इसके बाद उसने डायल 100 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।अफसरों के मुताबिक, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। मामला हत्या का है या सामान्य मौत का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य-आजाद नगर पुलिस ने रात में मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाया। घटनास्थल के आसपास तलाशी भी ली गई। पुलिस ने मौके से कुछ सैंपल जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment