उचित मूल्य दुकान में राशन की गड़बड़ी होने पर संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर कराई दर्ज

बड़वानी । उचित मूल्य दुकान भूलगांव  में उपभोक्ताओं ‌द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर दुकान की जांच हेतु संयुक्त जांच दल गठन कर 16 अक्टूबर 2026 को श्री भूरमल बामनिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सुश्री लवीना सोलंकी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व सहकारिता निरीक्षक श्री जगन्नाथ जमरे द्वारा दुकान की जांच की गई। जांच में दुकान का खा‌द्यान्न स्टॉक गेहूं 6893 किलोग्राम, चावल 1543 किलोग्राम व नमक 369 किलोग्राम तथा शक्कर 31 किलोग्राम कम पाया गया जो अवैध विक्रय किया जाना पाया गया। विक्रेता/सहायक विक्रेता ‌द्वारा उपभोक्ताओं को 04 माह का राशन बायोमेट्रिक से निकाला गया किंतु उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया गया । बजरंग बली स्व. सहायता समूह भूलगांव द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान भूलगांव के अध्यक्ष श्रीमती सुरमी बाई पति अतुल आर्य, विक्रेता रितिका पिता अतुल आर्य सहायक विक्रेता सुमित पिता अतुल आर्य का उक्त कृत्य मध्य प्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 की कंडिका 11(9), 13(2) एवं 18 का स्पष्ट उल्लंघन होने से संबंधितो के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाना पलसूद तहसील राजपुर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी लवीना सोलंकी ‌द्वारा पुलिस थाने में एफआईआर 23 नवंबर 2026 को दर्ज कराई गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment