उज्जैन। बाबा महाकाल की पहली सवारी सोमवार शाम रामघाट पर पूजन के लिये पहुंची थी। लाखों की संख्या में रामघाट से दत्त अखाड़ा घाट पर श्रद्धालुु मौजूद थे। उसी दौरान भीड़ के बीच से दत्तअखाड़ा घाट पर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर एसडीईआरएफ जवान विनोद पांचाल और होमगार्ड सैनिक ईश्वर चौधरी ने घटनाक्रम देखा तो तत्काल नदी में गोता लगाया और युवक को बाहर निकाला। वह नशे की हालत में था। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके चलते होश में आ गया। उसे भीड़ के बीच से बाहर लाया जाता उससे पहले वह साथ आये कुछ लोगों के साथ वहां से निकल गया।
संबंधित समाचार
-
रिमांड पर टूटे आरोपियों ने कबूली भैंस चोरी की वारदात -जंगल में बांधकर रखी थी, पुलिस बरामद कर लाई
उज्जैन। बिना नम्बर की बोलेरो पिकअप में अवैध शराब का परिवहन करते हिरासत में आये 2... -
महाराष्ट्र से लापता बुजुर्ग को उज्जैन पुलिस ने खोजा
उज्जैन। महाराष्ट्र के बुलढाना से 6 जुलाई को सेना से रिटायर्ड 74 वर्षीय सीताराम पुंडलिक लापता... -
सप्ताह भर से मानसून की बारिश नहीं होने से बढ़ी किसानों की चिंता
नीमच -17 जुलाई । शहर के साथ जिले भर में 8 दिन से अधिक समय से...