इंदौर। शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने जनभागीदारी से निगरानी का दायरा और बढ़ा दिया है। अब घनी बस्तियों से लेकर प्रमुख चौराहों और बाजारों तक सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है।इसी कड़ी में तुकोगंज थाना क्षेत्र की सघन बस्ती गोमा की फेल में 12 स्थानों पर 42 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और विधायक महेंद्र हार्डिया ने इन कैमरों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही तुकोगंज थाना क्षेत्र में जनसहयोग से स्थापित कैमरों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। खास बात यह है कि इन कैमरों का संचालन स्थानीय नागरिक करेंगे, जबकि इनकी लाइव फीड तुकोगंज थाने में भी उपलब्ध रहेगी। इससे पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपराधिक घटनाओं की जांच में मदद मिलेगी।
इंदौर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत, 646 स्थानों पर लगे 1926 कैमरे