इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर विशेष जांच अभियान, बिना दस्तावेज संचालित 6 ऑटो रिक्शा जब्त

बुरहानपुर। कलेक्टर विवेक कुमार के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा  जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाए गए 6 ऑटो रिक्शा, क्रमांक एमपी 06 आर 1776, एमपी 12 टी 0783, एमपी 12 आर 1134, एमपी 12 आर 1056, एमपी 68 आर 0118 एवं एमपी 68 आर 1247 को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों को आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु होमगार्ड कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।कार्यवाही के दौरान आरटीओ राजेश गुप्ता के साथ चन्द्रशेखर बाथम, राधारमण मीना एवं चेतन जाधव ने सहयोग प्रदान किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment