आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में। कच्ची शराब बनाते हुए आरोपी को पकड़ा 

उज्जैन/खरसौदकलां। समीप गांव नौगांव के जंगल में कच्ची शराब बनाते हुए युवक को पुलिस ने पकड़ा। मौका स्थल से आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके 10 लीटर कच्ची शराब यूरिया के अलावा  उपकरण को नष्ट किए।
भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में गांव नौगांव के जंगल में एक व्यक्ति कच्ची शराब बना रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम के जरिए बताए जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा।  व्यक्ति ने पहचान के रूप में नाम पता श्यामलाल पिता पन्नालाल निवासी नोगावा होना बताया। आरोपी के पास से मौका स्थल पर 10 लीटर कच्ची शराब महुआ खाद्य पदार्थ मिला। जिसके  खिलाफ आपकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment