आज गांधी जयंती पर उज्जैन मंडी में अनाज व लहसुन की नीलामी बंद आलू-प्याज, हरी सब्जी और फल मंडी रहेगी चालू

उज्जैन। आज गांधी जयंती के अवसर पर कृषि उपज मंडी उज्जैन में अनाज मंडी और लहसुन मंडी का नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी समिति ने इस संबंध में किसानों, व्यापारियों और अन्य संबंधित लोगों को सूचना जारी की है।
मंडी समिति के अनुसार, आज अक्टूबर को अनाज एवं लहसुन मंडी में कृषि उपज की खुली नीलामी नहीं होगी। ऐसे में किसानों से अपील की गई है कि वे आज अनाज और लहसुन की उपज बेचने के लिए उज्जैन मंडी प्रांगण में नहीं लाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
हालांकि, आलू-प्याज, हरी सब्जी एवं फल मंडी का कारोबार सामान्य रूप से चालू रहेगा। इसके अलावा मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा एमपी फार्म गेट एप के माध्यम से ऑनलाइन सौदापत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। जिन किसानों को अपनी कृषि उपज बेचना है, वे इस माध्यम से खरीद-बिक्री की प्रक्रिया कर सकते हैं।
मंडी समिति ने किसानों से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपज बेचने की अपील की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment