आकाशीय बिजली गिरने से मकान ध्वस्त :ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सहायता दिए जाने की मांग की

मल्हारगढ़।तहसील के गांव पामाखेड़ा में बुधवार की शाम 6,30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से ओमप्रकाश मालवीय का मकान की छत गिर गई व मकान पूरी तरह ध्वस्त होगया,घर के अंदर बंधी 10 बकरियां ध्वस्त मकान के मलबे में दबकर मर गई,साथ ही खाने पीने का सामान,गैस सिलेंडर,1 क्विंटल गेंहू बर्तन सभी मलबे में दब गए।साथ ही ओमप्रकाश की पत्नि निर्मला बाई,पुत्र मुकेश,विजेश घायल होगये,गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नही हुई घायलों को ग्रामवासियों की मदद से मल्हारगढ़ अस्पताल लेजाया गया जहां एक्सरे व अन्य परीक्षण के बाद छुट्टी दे दी गई।सूचना मिलने पर गुरुवार को प्रातः 9 बजे मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा भी पामाखेड़ा पहुंचे व पीड़ित परिवार से चर्चा कर अनुविभागीय अधिकारी स्वाति जी तिवारी से चर्चा की।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मालेचा ने प्रशासन को आडो हाथों लेते हुवे कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद 14 घन्टे के बाद पटवारी प्रमोदसिंह तोमर घटना स्थल पर पहुंचे व मौका पंचनामा बनाया।मालेचा ने कहा कि ऐसे सवेदनशील मामले में भी प्रशासन की लेटलतीफी इनकी मानसिकता को उजागर करती है।मालेचा ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार जे रहने खाने की व्यवस्था कर इन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाय।
 जिला कांग्रेस के महासचिव ने पीड़ित परिवार से चर्चा की ओमप्रकाश ने बताया कि मेरे पास मात्र दो बीघा खेती है और पूरा परिवार मजदूरी करता है।मजदूरी व बकरीपालन से परिवार का भरण पोषण करता हु भावुक होकर कहा कि मेरी सभी बकरियां मर गई।शर्मा ने प्रशासन से पीड़ित दलित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व घायलों को 20-20 हजार रुपये तत्काल दिए जाने की मांग की है।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ इन्हें दिया जाय।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment