अवैध मादक पदार्थ एमडी और डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मन्दसौर। जिले के दलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी और उनकी टीम ने  दलौदा-महू-नीमच हाईवे रोड पर सांवरिया गौशाला के पास घेराबंदी करके फिरोज (22) पिता अब्दुल रहमान निवासी अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर को गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रु.) और उसकी पीठ पर टंगे बैग से 2 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा (कीमत करीब 4 हजार रु.) बरामद किया गया। पुलिस ने उक्त मादक पदार्थ और एक मोबाइल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना दलौदा पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज पाया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment