महाकाल लोक में परिजनों से बिछड़ी महिला के पुलिस ने खोजा

उज्जैन। जयपुर से परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आई महिला महाकाल लोक में परिजनों से बिछड़ गई। महिला दिमागीरूप से कमजोर थी, परिजन चिंतित हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महिला का खोज निकाला। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयपुर से आये परिवार ने थाने आकर बताया था कि वह  महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आये थे। उनकी 38 वर्षीय बहन महिमा पति कैलाश चावरिया निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम इटावा भोपजी, तहसील चौमूं, (राजस्थान)…

Read More

चोरी की आशंका में किया जप्त, पांच ड्रायवरों को लिया हिरासत में इंदौर से उज्जैन लाया गया था 2 करोड़ का तांबा स्क्रैप

उज्जैन। पांच टाटा एस लोडिंग गाड़ी में इंदौर से 2 करोड़ का तांबा स्क्रैप उज्जैन लाया गया था। चोरी की आशंका में सोमवार रात पुलिस ने घेराबंदी की और लोडिंग गाडियों को जप्त कर पांच ड्रायवरों को हिरासत में लिया। मामले में धारा 303(2) और धारा 35(1)(ई)/106  भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का प्रकरण दर्ज किया जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि रात में सूचना मिलने के बाद पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई और चिमनगंज थाना इंचार्ज एसआई दिनेश भट की टीम ने घेराबंदी कर रणकेश्वर मंदिर के…

Read More

चाकू मारने वाले आरोपी को 10 साल की सजा

उज्जैन। पुरानी रंजीश में चाकू मारने वाले आरोपी को न्यायालय ने 8 साल बाद 10 साल की सजा सुनाई है। उपनिदेशक अभियोजन (डीडीपी) राजेन्द्र कुमार खांडेगर ने बताया कि 14 नवम्बर 2018 को घायल नितेश चंद्रवंशी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें नितेश ने बताया था कि वह दोस्त ऋषिराज उर्फ राज देशमुख के साथ दशहरा मैदान के पास से बाइक से गुजर रहा था। उसी दौरान 10-12 लोग खड़े हुए थे, जिनमें नाबालिक और शुभम शामिल था, पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने गाली-गलौच की…

Read More

महाकाल क्षेत्र में निगम की अतिक्रमण मुहिम, निगम आयुक्त की उपस्थिति में जेसीबी से हटाए अवैध निर्माण महाकाल चौराहा, चौबीस खंभा, हरसिद्धि की पाल, गुदरी और गोपाल मंदिर क्षेत्र में कार्रवाई, रेस्टोरेंट पर 20 हजार रुपए का जुर्मान

उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को महाकाल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में निगम की रिमूवल गैंग ने महाकाल चौराहा, चौबीस खंभा, हरसिद्धि की पाल, गुदरी चौराहा और गोपाल मंदिर क्षेत्र में नालियों के ऊपर बनाए गए ओटले, चढ़ाव, अवैध निर्माण और गुमटियों को जेसीबी की मदद से हटाया।नालियों और फुटपाथ पर अतिक्रमण से यातायात प्रभावित कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर ओटले…

Read More