अमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियां टूटीं:पुजारी समेत श्रद्धालु अंदर थे मौजूद

ओहायो।अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला किया गया। इसमें मंदिर को काफी नुकसान हुआ। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में मंदिर की खिड़कियां टूट गईं। घटना के समय पुजारी और कई श्रद्धालु मंदिर के अंदर मौजूद थे। इस घटना का CCTV फुटेज मौजूद है। अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं।हिंदू स्वयंसेवक संघ USA के मुताबिक पिछले 5 साल में अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर 15 से ज्यादा तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इनमें 6 BAPS मंदिर शामिल थे।मंदिर के अंदर खिड़कियों के टूटे कांच जमीन पर गिरे नजर आए। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि वह हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment