मथुरा। विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन मथुरा के वृंदावन पहुंचे। मंगलवार सुबह उन्होंने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ रहीं। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से करीब 15 मिनट एकांत बात की। दोनों केली कुंज आश्रम में 2 घंटे 20 मिनट रहे। सुबह 7.20 बजे इनोवा कार से पहुंचे। वापस 9.20 बजे लौटे। दोनों कार में मास्क लगाए बैठे थे। प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जाने के करीब आधे घंटे बाद विराट-अनुष्का लौटे। इस दौरान विराट-अनुष्का ने आश्रम के कामों को देखा-समझा।
अनुष्का के साथ विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे
