सारंगपुर।ग्र्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर पात्र हितग्राहियों के अधिकारों को विधिक रूप से सुरक्षित करने तथा उन्हें संपत्ति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सारंगपुर अनुविभाग क्षेत्र में भी तेज गति से रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ है और अब तक 670 हितग्राहियों को इसका लाभ मिल चुका है। बात करें जिले भर की तो कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में राजगढ जिले में इस अभियान को अभूतपूर्व गति मिल रही है, जिसके परिणामस्वरूप जिले ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सारंगपुर अनुविभागीय अधिकारी जय सोलंकी अमले राजस्व अमले के साथ अनुविभाग के ग्रामीण अंचल में रात्रि के समय भी शिविर लगाकर हितग्राहियों की स्वामित्व की रजिस्ट्रीयां कर रहे है ताकि अधिक लाभ लोगो को हो सके।
कुल 3652 रजिस्ट्रियां पूर्ण, रीवा के बाद राजगढ दूसरे स्थान पर-कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण आबादी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्व विभाग से मिली ताज जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 3652 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। वर्तमान में रीवा जिला 4073 रजिस्ट्रियों के साथ प्रथम स्थान पर है, जबकि राजगढ जिला 3652 रजिस्ट्रियों के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। इस अभियान के तहत जिले में कुल 1,80,488 हितग्राहियों की रजिस्ट्रियां किया जाना निर्धारित है।
अनुविभाग में अब तक 670 हितग्राहियों की: रजिस्ट्रियां रात्रि में भी राजस्व अमला मुस्तैद, गांव-गांव लगा रहे शिविर