अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत:बेटा घायल: CCTV से वाहन की तलाश कर रही पुलिस

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में मांगलिया सेंट्रल प्वाइंट के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों भोपाल से गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौट रहे थे। हादसे में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर पिता की मौत, बेटे का इलाज जारी-मांगलिया पुलिस चौकी के अनुसार मृतक की पहचान लीलाकिशन (48) और घायल बेटे की पहचान रोहन कसोले (20) के रूप में हुई है। हादसा डाकाच्या के पास हुआ। टक्कर मारने वाले वाहन की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से वाहन की तलाश कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment