ब्रह्मास्त्र हैदराबाद
आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी।
अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें एसआरएच ने 13 और डीसी ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा। इसे दिल्ली ने जीता। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।
पैट कमिंस की कमी खलेगी, युवा गेंदबाजों ने संभाली कमान- सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता है। कमिंस स्क्वॉड के साथ जुड़ तो गए हैं, लेकिन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी यूनिट कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन पिछले दो मैचों में प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में बेहतरीन बॉलिंग कर टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं।