हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, AAP कार्यकर्ताओं, विधायक जनरैल पर FIRदर्ज: केजरीवाल का वीडियो बना रहा था

नई दिल्ली।दिल्ली के तिलक नगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने सादे कपड़ों में मौजूद दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल को घेरकर मारपीट की। अरविंद केजरीवाल सोमवार को यहां दौरे पर थे और पुलिसकर्मी मोबाइल से केजरीवाल की रिकॉर्डिंग कर रहा था।इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह, साहिब सिंह और AAP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी से मारपीट से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है।दो दिन पहले, 27 सितंबर को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा था। इसके अगले दिन सोमवार को प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को चेतावनी दी कि सरकारी काम रोकने वाले AAP नेताओं और समर्थकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment