हत्या के प्रयास के प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार:अभिरक्षा में लिया 1 विधि-विरुद्ध बालक

मनावर-दिनांक 05.07.2026 को फरियादी विकास पिता मांगीलाल डावर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुराड़ाखाल, थाना मनावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते दिनांक 04.07.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे कुराड़ाखाल फाटे के पास रितेश, सुनील एवं एक विधि-विरुद्ध बालक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी सुनील ने फरियादी के साथी पोसिया उर्फ गोपाल मेहड़ा के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए आकाश के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी रेफर किया गया।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 496/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 296(बी), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी मनावर श्री ब्रजेश मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी *रितेश* एवं *सुनील* को गिरफ्तार किया तथा एक *विधि-विरुद्ध बालक* को अभिरक्षा में लिया। आरोपी सुनील के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों एवं विधि-विरुद्ध बालक को   न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कियागया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment