स्व. श्री गोवर्धनलाल जी मेहता को 111 वीं जयंती परकासमास माल में रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन

उज्जैन। लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक अवंतिका अपने पितृपुरुष परमश्रद्धेय ‘दा साब’ पं. गोवर्धनलाल मेहता  की 111वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘रक्तांजलि’ का आयोजन किया जा रहा है। कासमास माल में 26 जुलाई  (रविवार) प्रातः 11 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं उज्जयिनी रक्त संचार संस्था जनसेवा का मानवसेवा का यह अनूठा आयोजन करने जा रहा है।दैनिक अवंतिका के संपादक संदीप मेहता ने बताया कि वर्तमान समय में बढती दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, थैलेसीमिया तथा अन्य आपात परिस्थितियों में समय में रक्त की आवश्यकता पडना सामान्य बात हो चली है। ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता को लेकर अक्सर लोगों को परेशान होते देखा गया है। इन सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रक्तदान के प्रति आमजन को अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य को साथ लेकर रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने और ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।रक्तदान से बहुत सी बिमारियों में लाभ-नियमित रूप से रक्तदान करने से हृदय संबंधी जोखिम कारकों को कम किया जा सकता है।नियमित रक्तदान से रक्त की चिपचिपाहट कम होती है, जिससे रक्त के थक्के जमने, दिल का दौरा पड़ने या स्ट्रोक होने की संभावना कम हो जाती है।उज्जयिनी रक्त संचार समिति की और से बताया गया कि रक्त दान से हार्टअटैक,ब्रेन हेमरेज,एवं कैंसर जैसी घातक बिमारी से भी बचाव होता है। रक्तदाता का एचबी संतुलित रहता है। लीवर पर अतिरिक्त आयरन जमा नहीं होता है। रक्तदाता की रक्त नलिकाओं में थक्का जमने की संभावना नगण्य हो जाती है। दुर्घटना की स्थिति में नियमित रक्तदाता का सामान्य व्यक्ति की तुलना में रक्तस्त्राव कम दबाव से होता है ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment