बड़नगर । साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इन दिनों बड़नगर पुलिस अभियान चला रही है। जिसके तहत शनिवार को स्थित सेंट मार्टिन स्कूल में थाना प्रभारी कमलेश सिंगार एवं सब इंस्पेक्टर चाँदनी पाटीदार ने छात्र छात्राओं को ऑनलाइन फ़्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग ओर साइबर ठगी से कैसे बचे इसकी जानकारी दी।सर्वप्रथम स्कूल पहुँचने पर स्कूल के संचालक फादर जॉर्ज एवं प्रिंसिपल जेनेट जॉर्ज द्वारा थाना प्रभारी कमलेश सिंगार एवं सब इंस्पेक्टर चाँदनी पाटीदार का स्वागत किया तत्पश्चात उन्होंने स्कूल के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि गूगल पर दिखाई देने वाला हर कस्टमर केअर नम्बर सही नही होता। साइबर ठग फर्जी नम्बर के जरिये लोगों से बैंकिंग जानकारी , ओटीपी , सीवीवी, पिन व एमपिन हासील कर खाते में से सारी रकम निकाल लेते है किसी भी संस्था का नम्बर केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप से ही ले। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर , एनसीआरपी पोर्टल और स्थानीय थाने मैं शिकायत की प्रक्रिया समझाई एवं सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने ओर दुसरो को जागरूक करने की शपथ दिलाई।
स्कूल में पुलिस ने बच्चों सिखाये साइबर सुरक्षा के गुर