सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर को 4 दिन की दोस्ती पड़ी भारी युवक का किया अपहरण, 50 लाख की मांगी फिरौती -अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख वसूले, आंखों पर पट्टी बांधकर रखा

उज्जैन। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चार दिन की दोस्ती युवक को उस वक्त भारी पड़ गई, जब युवती उससे मिलने पहुंची और उसके गिरोह में शामिल साथियों ने युवक का अपहरण कर लिया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगी। 26 लाख में सौदा तय किया गया। 10 लाख रूपये लिये गये। सोमवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पड़ताल शुरू की गई। संभावना है कि सभी जल्द पुलिस की हिरासत में होगें।
नरवर में रहने वाले हैदर पिता कलाम पटेल की कुछ दिन पहले सिहोर की रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। युवती ने काम की जरूरत होेने की बात कहीं। 18 जुलाई की देर शाम युवती उज्जैन पहुंची। हैदर कार से उसे रेलवे स्टेशन लेने गया। जहां से हैदर उसे इंदौररोड स्थित परिचित की होटल लेकर आया। जहां काम की बात कराई गई। होटल से दोनों कार से निकले, उसी दौरान तपोभूमि के समीप 2 कारों में सवार होकर 5 से 6 व्यक्ति पहुंचे और हैदर की कार को रोक लिया। उन्होने हिन्दू युवती के साथ होने पर मारपीट की और हैदर की आंख पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले गये। जहां उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और 50 लाख की फिरौती मांगी गई। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। हैदर के परिवार ने 50 लाख देने में असमर्थता जताई तो 26 लाख में सौदा तय किया गया। परिवार ने 10 लाख की राशि अपहरणकर्ताओं तक पहुंचाई। आंखों पर पट्टी बांधकर एक दिन तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखने के बाद के बाद 19 जुलाई को हैदर का इंदौर रोड पर छोड़ दिया। 16 लाख की वसूली के लिये उसकी कार, चैन और घड़ी रख ली। सोमवार को हैदर ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत नानाखेड़ा थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।
गिरोह की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद
मामले में नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि शिकायत दर्ज कर अपहरण-ब्लैकमेलिंग में शामिल गिरोह की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों से पता लगाने की कोशिश जारी है। सिहोर की रहने वाली युवती का नाम अंजली ठाकुर सामने आया है। उसे 10 लाख ठगने वाले गिरोह का साथी माना जा रहा है। गिरोह में शामिल एक युवक का नाम लोकेश शर्मा सामने आया है। पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर  रवाना की गई है। संभावना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा।
हिरासत में आने पर खुल सकते है राज
माना जा रहा है कि सोशल मीडिया की आड़ में हैदर के साथ हुई घटना को गिरोह ने एक संगठित गिरोह ने अंजाम दिया है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इनके हिरासत में आने पर इनकी ठगी का शिकार कई ओर लोग सामने आ सकते है। यह भी माना जा रहा है कि अलग-अलग शहरों में जाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment