सेंट्रल जेल क्वार्टर मेंजेल प्रहरी का बेटा महिला से 3 वर्ष से कर रहा था दुष्कर्म; केस दर्ज

उज्जैन।भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला ने जेल प्रहरी के बेटे पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में पदस्थ एक प्रहरी अपने परिवार के साथ जेल क्वार्टर में रहता है। उसके सामने अन्य प्रहरी सत्यनारायण सक्सेना का परिवार रहता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रहरी का बेटा आयुष सक्सेना पिछले तीन वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था।विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता-महिला का कहना है कि आरोपी उसे लगातार धमकाता था और विरोध करने पर बदनाम करने की बात कहता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।महिला का मेडिकल परीक्षण कराया-भैरवगढ़ थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम महिला थाने पहुंची और आरोपी आयुष सक्सेना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment