सूरत में बारिश का पुराना रिकॉर्ड टूटा:36 घंटे में 19 इंच बारिश; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

अहमदाबाद/मुंबई।गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही जुलाई 1941 में दर्ज हुई 18 इंच बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। शहर में बाढ़ आ गई, शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई और कारें सड़कों पर बहती नजर आईं। शहर का कोई इलाका नहीं बचा, जहां पानी न भरा हो।सूरत में करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की जान चली गई। बाढ़ में फंसे 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सूरत और नजदीकी इलाके नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद हैं। लोगों से कहा गया है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

जबलपुर में 5 मंजिला इमारत गिरी, चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरी-म. प्र. के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई। इधर, राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment