सराफा व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश

ब्यावरा। राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना खिलचीपुर, माचलपुर, भोजपुर एवं साइबर सेल की टीम ने कार्यवाही करते हुए सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पदार्फाश किया है। फरियादी देवेन्द्र सर्राफ निवासी खिलचीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। घर के पास अज्ञात आरोपियों ने उसका बैग जिसमें 26,500 रु नगद एवं चाबियां रखी हुई थीं झपटकर लूट ले गए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी एवं सघन चेकिंग की। कार्यवाही के दौरान एक आरोपी पंकज सुमन को पकड़ा। पूछताछ के आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर भोजपुर क्षेत्र से शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 26,500 रुपए नगद, चाबी सहित बैग झोला, चाकू, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जप्तकर आरोपी पंकज सुमन पिता जानकीलाल सुमन 20 वर्ष निवासी ग्राम कुकलवाड़ा थाना अकलेरा जिला झालावाड़ राजस्थान, नवीन मालाकार पिता चांदमल मालाकार 19 वर्ष निवासी कोली मोहल्ला, थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ राजस्थान, राहुल मालाकार पिता ओमप्रकाश मालाकार 19 वर्ष निवासी खिलचीपुर जिला राजगढ़, आकाश मालाकार पिता रामबाबू मालाकार निवासी खिलचीपुर जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment