शेयर मार्केट में दोगुनी कमाई का प्रलोभन देकर 11 लाख ठगे : 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन|महाकाल थाना क्षेत्र की एक होटल में ठगों ने फरियादी को बुलाकर शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुनी कमाई व विदेश यात्राओं के प्रलोभन देकर 11 लाख रुपए की ठगी की है। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके बारे में पता करना शुरू किया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि फरियादी अकेला ठगी का शिकार नहीं है, उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो मीटिंग में शामिल हुए थे और रुपए गंवा चुके।शास्त्रीनगर निवासी धीरज गौभुज ने महाकाल थाना पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को कोट मोहल्ला क्षेत्र की होटल में पांच लोगों से मुलाकात हुई। जिन्होंने खुद को भोपाल का निवासी बताते हुए खुद को फारेक्स ट्रेडिंग बोट ब्रो कंपनी का अधिकारी बताया। बोले कि उनकी कंपनी शेयर मार्केट में निवेश कराती है व लोगों को काफी ज्यादा मुनाफा दिलाने के साथ देश-विदेश घूमने की योजनाओं का भी लाभ दिलाती है। युवक ने पुलिस को बताया कि उक्त ठग तीन बार यहां आए व उसके साथ अन्य लोगों से मिले व झांसे में लेकर 11 लाख रुपए कंपनी में निवेश के नाम पर जमा करा लिए गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment