शादी के एक साल बाद पत्नी ने फांसी लगाई: मामला दर्ज

इंदौर गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में 21 वर्षीय चेताली ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चेताली ने करीब एक साल पहले विक्की चंदाने से प्रेम विवाह किया था। घटना से एक रात पहले विक्की अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिसे लेकर चेताली से उसका विवाद हुआ था।रात में वीडियो कॉल को लेकर हुआ विवाद-पुलिस के अनुसार, विक्की की पहली पत्नी से एक बेटी है। बुधवार रात विक्की अपनी इसी बेटी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। चेताली ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर विक्की की मौसी ने दोनों को समझाकर शांत कराया था। इसके बाद चेताली सुबह करीब 5 बजे तक मोबाइल चलाती रही।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment