शहर से बाहर होगी मांस-मछली की दुकानें:वाराणसी की तर्ज पर एमआईसी में आएगा प्रस्ताव,

उज्जैन।उज्जैन में शराबबंदी के बाद अब मांस-मटन और मछली की दुकानों को भी शहर से बाहर करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में नगर निगम की बुधवार को होने वाली एमआईसी बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही नगर निगम सीमा के भीतर संचालित सभी मांस-मटन और मछली की दुकानों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा।गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2025 से उज्जैन सहित प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू की गई थी। इसके बाद से ही शहर में मांस-मटन और मछली की दुकानों को लेकर भी लगातार मांग उठ रही थी। हाल ही में वाराणसी में ऐसी दुकानों को शहर से बाहर करने के आदेश के बाद अब उज्जैन में भी इसी दिशा में पहल तेज हो गई है।

कमिश्नर कर रहे प्रस्ताव तैयार-महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि उज्जैन एक पवित्र नगरी है। जब यहां शराबबंदी लागू हो सकती है तो मास-मटन और मछली की दुकानें भी शहरी सीमा से बाहर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम कमिश्नर को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment