उज्जैन | नगर पालिक निगम उज्जैन के अंतर्गत गंभीर इंटेक पर 6 मई 2026 को एम.पी.ई.बी. द्वारा विद्युत शटडाउन लिया गया। इस शटडाउन के चलते गंभीर इंटेक से संचालित जल प्रदाय व्यवस्था एवं पंपिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा।
इसी के परिणामस्वरूप आज 7 मई 2026 को शहर में जल प्रदाय नहीं किया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने का आग्रह किया है।