वृदांवन कालोनी में बदमाशों ने तोड़े 4 मकानों के ताले

उज्जैन। गोपाल मंदिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था तैनात  पुलिस की मुस्तैदी का शुक्रवार-शनिवार रात बदमाशों ने फायदा उठाया और इंदौररोड स्थित वृदांवन कालोनी में 4 मकानों पर धावा बोला। चोरी का मामला सामने आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
नानाखेड़ा थाना पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि रात में बदमाशों ने वृदांवन कालोनी में 4 मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। एसआई अनिल ठाकुर टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पता चला कि बदमाशों ने अजय मालवीय, प्रदीप पांड्या, मुकेश राठौर के मकान के साथ एक अन्य मकान का ताला तोड़ा है। अजय मालवीय के मकान से सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नगदी चोरी हुआ है। प्रदीप पंड्या के मकान से भी चांदी के आभूषण चोरी हुये है। वहीं मुकेश राठौर के घर से पूजन में रखी कुछ नगद राशि गायब है। चौथा मकान खाली था जहां से कुछ चोरी होना सामने नहीं आया है।  जांच के दौरान पता चला कि बदमाश विजय राठौर की बाइक भी चुराकर ले गये है। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये है। बताया जा रहा है कि बदमाशों की संख्या 2 से 3 थी। पुलिस उनके भागने वाले रास्ता का पता लगा रही है। बदमाशों के बाहरी होने का शक भी जताया गया है।
चारों परिवार शहर से गये थे बाहर
वृदांवनधाम कालोनी में जिन मकानों में चोरी होना सामने आया है उन मकानों में रहने वाला परिवार शहर से बाहर गया था। तीन परिवार लौटकर आ चुके है। अजय मालवीय वारदात के समय इंदौर में थे। प्रदीप पंड्या परिवार में हुई गमी के चलते तराना गये हुये थे। वहीं मुकेश राठौर सेना से सेवानिवृत्त है जो अपने ससुराल में थे। पहले खबर फैली थी कि सेवानिवृत्त मुकेश राठौर के घर से बदमाश बंदूक और कारतूस चुराकर ले गये है। लेकिन पुलिस की जांच में बंदूक और कारतूत घर में मिलना सामने आये।
लगातार सामने आ रही चोरी की वारदात
शहर में पिछले कुछ महिनों से लगातार चोरी की वारदात होना सामने आ रहा है। बदमाश हर क्षेत्र में सूने मकानों, दुकानों और गोदामों का निशाना बना रहे है। कुछ वारदातों में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो बाहरी होना सामने आये है। बावजूद चोरी की वारदाते कम नहीं हो रही है। बदमाश संपति चोरी के साथ शहर में वाहन चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे रहे है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment