विक्रमगढ़ के युवक का अपहरण कर की हत्या  आरोपी के उज्जैन स्थित मकान से मिला अपहृत युवक का शव 

उज्जैन/ आलोट -नगर के विक्रमगढ़ क्षेत्र में युवक के अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार  विक्रमगढ़ के मनीष पिता दिनेश माली उम्र 22 वर्ष को शुक्रवार रात्रि 10:30 बजे विक्रमगढ़ निवासी मयंक पिता मेहरबान माली एवं दो से तीन अन्य लड़के सफेद कलर की स्विफ्ट गाड़ी में ले गए थे ले जाने से पहले आरोपियों एवं मनीष में विवाद भी हुआ था।
रात भर मनीष के घर नहीं आने पर सुबह मनीष के पिता दिनेश पिता किशोर माली ने आलोट थाने पर मयंक एवं अन्य के द्वारा उनके लड़के मनीष को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मयंक एवं तीन अन्य लोगों को पड़कर थाने लाई जहां पूछताछ में मयंक ने मनीष को उज्जैन ले जाने की बात कही है पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर युवक की तलाश प्रारंभ की एवं एक पुलिस टीम मयंक को लेकर उज्जैन पहुंची जहां निलगंगा थाना क्षेत्र में मयंक के मकान से मनिष की लाश मिलने की सुचना प्राप्त हूई है।  मनीष के परिजन दोपहर से ही थाने के सामने डटे हुए थे । शाम 6:30 बजे तक भी पुलिस द्वारा उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाने से परिजनों में असंतोष दिखाई दिया वहीं शाम सात बजे मनिष की हत्या की खबर प्राप्त हूई है जिस पर परिजनों के शब्द का बांध टूट गया एवं वे आरोपियों पर सत्य सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे तथा उनके घरों को गिराने की मांग भी तेज हो गई।
मनिष आलोट मंडी में हम्माली करता था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment