उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को गोवर्धन सागर क्षेत्र में अस्थायी ठेले, गुमटियां एवं काउंटर हटाए गए। यह कार्रवाई नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा की गई।
इसके साथ ही देवास गेट से रेलवे स्टेशन होते हुए इंदौर गेट तक भी अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिल सके।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही शहरवासियों और व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कि प्रमुख मार्गों और चौराहों पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या ठेले-गुमटियां न लगाएं, अन्यथा जप्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।