तराना। जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 25 में जनता सदस्य के लिए उपचुनाव मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव अधिकारी तहसीलदार लखन सोनानिया ने बताया कि सभी 12 मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। इस वार्ड में 5 ग्राम पंचायत लगती है। कुल 6003 मतदाताओं में से 4202 मतदाताओं ने मतदान किया है। उप चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ है।जनपद सदस्य के लिए प्रत्याशी राजेंद्र सिंह फौजी एवं शेर सिंह यादव को प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।इस चुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को आएंगे। जुलाई 2022 में हुए चुनाव परिणाम में मोनू सिंह यहां से विजई हुए थे उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जनपद पंचायत में 25 वार्ड है जिसमें कुल 25 सदस्य हैं यह चुनाव गेर दलीय आधार पर हुए थे।
वार्ड क्रमाक 25 के उपचुनाव में 70 प्रतिशत हुआ मतदान