उज्जैन में झमाझम बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट जारी उज्जैन में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को दिन और रात में तेज बारिश हुई। शाम तक शहर में औसत 0.32 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में हुई बारिश के बाद तापमान 1.3 डिग्री गिरकर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन हल्की हवा चलने से उमस बनी रही। रात 8.30 बजे से देर रात तक बारिश का दौर चलता रहा। जीवाजी वेधशाला में 8 मिमी…
Read MoreCategory: उज्जैन
उज्जैन पुलिस को मिली 35 नई डायल-100 गाड़ियां
उज्जैन पुलिस को मिली 35 नई डायल-100 गाड़ियां 10 साल पुरानी गाड़ियां कंडम, अब क्विक रिस्पांस और होगा मजबूत उज्जैन | 9 घंटे पहले उज्जैन जिले की पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय ने 35 नई डायल-100 गाड़ियां भेजी हैं, जो अब जिलेभर में लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए दौड़ेंगी। 10 साल पुरानी गाड़ियां हो चुकी थीं बेकार पिछले 10 वर्षों से उपयोग में आ रही पुरानी डायल-100 गाड़ियां पूरी तरह कंडम हो चुकी थीं। कई बार स्थिति यह हो जाती थी कि किसी वारदात की…
Read Moreशिकायत दर्ज कराकर लौट रहे युवक को मारा चाकू
उज्जैन। भागसीपुरा में रहने वाला यश उर्फ चीनू पिता अनिल राव 20 साल रामघाट मार्ग पाटीदार समाज के राम मंदिर के पास पराठे का ठेला लगाता है। रविवार देर रात ठेला लगाने की बात पर उसके साथ भारती सकट ने विवाद किया और मारने की धमकी दी। यश अपनी मां मोनिका और पिता अनिल के साथ आधी रात को शिकायत दर्ज कराने महाकाल थाने पहुंचा। जहां से रात 2.30 बजे के लगभग वापस लौट रहा था, उसके माता-पिता आगे निकल गये। यश पीछे चल रहा था, तभी चौबीस खम्बा मांता…
Read Moreभाई और 2 बहनों को कार ने मारी टक्कर
उज्जैन। इंदौररोड पर निजी अस्पताल से आगे सोमवार शाम तेजगति से दौड़ती कार ने एक्टिवा सवार बाबूलाल और उसकी दो बहनों बबीता पिता चंदूलाल पंवार 45 साल के साथ श्यामा पति राजेन्द्र 60 साल को टक्कर मार दी। दुर्घटना भाई और दोनों बहनें घायल हो गई। उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। जहां दोनों बहनों को गंभीर चोंट होने पर भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि श्यामा पति राजेन्द्र एकतानगर में रहती है। जिनके यहां बबीता और बाबूलाल आये थे। तीनों एक्टिवा से महाकाल की सवारी…
Read Moreघौंसला में विवादित झांकी शामिल करने पर हंगामा -समझाईश के बाद शांत हुआ मामला, सवारी में शामिल होने से रोकी झांकी
उज्जैन। घौंसला में सोमवार को मनकामेश्वर महादेव की राजसी सवारी में विवादित झांकी शामिल करने की बात पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों के साथ हिन्दूवादी कार्यकर्ता एकत्रित हो गये। पुलिस ने समझाईश के बाद मामला शांत किया और झांकी की अनुमति नहीं होने पर उसे शामिल करने से रोक दिया। महिदपुर तहसील के ग्राम घौंसला में मनकामेश्वर महोदव मंदिर से सोमवार दोपहर राजसी सवारी निकाली जा रही थी। मंदिर से सवारी घौंसला चौपाटी तक आ चुकी थी। उसी दौरान घट्टिया की ओर से एक झांकी सवारी में शामिल होने के…
Read Moreकैमरो की मदद से मिला बाइक चुराने वालों का सुराग
उज्जैन। मालीपुरा मार्ग महाकाल कनक बिल्डिंग की पार्किंग से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने कैमरों की मदद से 2 युवको को हिरासत में ले लिया। उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को श्रीराम कालोनी में रहने वाले पवन आंजना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक क्रमांक एमपी 45 झेडए 8638 महाकाल कनक की पार्किंग से अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और पार्किंग में लगे कैमरों…
Read Moreलैंड पुलिंग योजना का विरोध करने वाले किसानों को 100 किलोमीटर घुमाया घट्टिया,महिदपुर,झारडा घुमाया उज्जैन में पेश किया -अधिकांश को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद छोडा,मजदूरों को भी जद में लिया
उज्जैन। लैंड पुलिंग योजना का विरोध करने वाले किसानों को दरगाह मंडी चिमनगंज थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया था। उसके बाद किसानों को उज्जैन से घट्टिया, महिदपुर,झारडा थाना ले जाया गया। अंत में विरोध की स्थिति एवं पुलिस वाहन के पीछे चल रहे किसानों की स्थिति देख कर वापस पकडे गए किसानों को उज्जैन लाया गया। यहां अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। 8 किसानों को 151 में जेल भेजा गया है। 17 को प्रतिबंधात्मक 107/116 की कार्रवाई की गई है। रविवार को जल सत्याग्रह एवं लैंड…
Read Moreबरसात के दौरान राजसी सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर के छ: स्वरूपों में दर्शन
उज्जैन । धर्म नगरी में सोमवार अपरांह् बरसते पानी में श्रद्धालुओं का सैलाब भगवान श्री महाकालेश्वर के 7 किलोमीटर सवारी मार्ग पर उनके दर्शनों के लिए उमडा। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह की प्रमुख राजसी सवारी में भगवान के 6 स्वरूपों के दर्शनों के लिए यह सैलाब उमडा। सवारी में रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद, व श्री सप्तधान का मुखारविंद के दर्शन श्रद्धालुओं को हुए। भगवान…
Read Moreभाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वालों की तलाश
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से लौट रहे भापजा नेता पर चार पहिया गाड़ी से आये कुछ लोगों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोका और बाद में हथियारों से हमला कर दिया। घटनाक्रम के बाद से ही हमला करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। 2 नाम सामने आये है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों के गिरफ्त में आने पर उनके साथियों की जानकारी सामने आ पायेगी। जानलेवा हमला घट्टिया थाना जनपद अध्यक्ष प्रतिनिध और भाजपा नेता ईश्वरसिंह कराड़ा निवासी ग्राम खजूरिया पर हुआ…
Read Moreचाकू से युवक पर हमला करने वालों के मिले फुटेज -मामला युवती से जुड़ा, घायल की हालत नाजुक
उज्जैन। 14 अगस्त की शाम बच्चा जेल के पीछे डी-मार्ट मार्ग पर कुछ लोगों ने दो पहिया वाहन से गुजर रहे सवार युवक पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया था। पुलिस की जांच में हमला करने वालों के फुटेज सामने आये है। जिसमें एक युवती भी शामिल दिखाई दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमला करने वालों की तलाश में लगी है। आगर के रहने वाले पप्पू पिता छगनलाल गौसर 35 साल पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कातिलाना हमला हुआ था। उसके शरीर पर चाकू के…
Read More