–उज्जैन। जातिगत मामलों के लिए अक्सर चर्चाओं में आने वाले आगर-मालवा जिले के ग्राम फतेहपुर मेंढकी ने सामाजिक समरसता की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चारों और चर्चा है। ग्रामीणों ने जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म होने का संदेश दिया। गांव में एक ही दिन ब्राह्मण समाज के सत्यनारायण शर्मा और अनुसूचित जाति वर्ग के नारायण मालवीय के निधन के बाद ग्रामीणों ने दोनों की अंतिम यात्राएं अलग-अलग निकालने के बजाय एक साथ डोल बाजे के साथ निकालने का निर्णय लिया। दोनों का अंतिम…
Read MoreCategory: उज्जैन
पैसे नहीं देने पर कैफे में आग लगाई,CCTV तोड़ा:
उज्जैन। क्षीरसागर स्थित सेठ जी कैफे में आग लगाने का मामला सामने आया है। कैफे संचालक प्रमोद ने अनिल मालवीय पर आगजनी का संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि दो दिन पहले पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था।पैसे नहीं देने पर मारपीट और कैफे जलाने की धमकी दी गई थी। घटना में कैफे का काउंटर, सिगरेट के करीब 100 पैकेट, कुर्सी, डीप फ्रीजर का निचला हिस्सा और वायरिंग जल गई। कैफे संचालक के मुताबिक करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। मामले में कोतवाली…
Read Moreशक्ति स्क्वाड ने युवती का लौटाया मोबाइल
उज्जैन। नवरात्री में महिला सुरक्षा के लिये महिला पुलिसकर्मियों की शक्ति स्क्वाड मैदान में है। स्क्वाड टीम ने गरबा कर लौट रही युवती का मोबाइल गुम होने पर कुछ देर में खोज निकाला। यहीं नहीं युवती को सुरक्षित घर तक पहुंचाया। नवरात्री में महिला सुरक्षा के लिये एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा 150 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति स्क्वाड का गठन किया है, जो शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक गरबा पांडालों के साथ मुख्य मार्गो पर तैनात है। पुलिस की ओर से शक्ति स्क्वाड हेल्पलाइन नम्बर…
Read Moreबर्थडे कार्यक्रम में जेल फ्यूल केन में ब्लास्ट, 2 झुलसे,दवा ठिकाने लगाने वाला कर्मचारी पुलिस की गिरफ्त में नहीं
उज्जैन। मेडिकल पर काम करने वाले कर्मचारी द्वारा लाखों की आयुर्वेदिक दवा ठिकाने लगा दी थी। मेडिकल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन आरोपी कर्मचारी सोमवार तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। माधवनगर थाना पुलिस द्वारा 3 अक्टूबर को सतीगेट पर रहने वाले रोमेश शर्मा की शिकायत पर उनके मेडिकल धनवंतरी आयुर्वेदिक पर काम करने वाले कर्मचारी राकेश सोलपंखी के खिलाफ लाखों की आयुर्वेदिक दवा ठिकाने लगाकर अमानत में खयानत करने का प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस ने…
Read Moreकर्ज में डूबे ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
उज्जैन। लाखों के कर्ज में डूबे ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के बयान दर्ज आगे की कार्रवाई की जायेगी। माधवनगर थाना पुलिस को निजी अस्पताल से सूचना मिली थी जहरीला पदार्थ खाने से भर्ती शंकरलाल पिता फतेसिंह चौहान 68 साल निवासी ग्राम मुंडला सौंधिया थाना झारड़ा की उपचार के दौरान मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि खेत पर जाने…
Read Moreप्रतिदिन 30 बंदियों को मिलेगा आराधना का मौका केंद्रीय जेल में माता की भक्ति में कैदियों का गरबा
उज्जैन। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में नवरात्री का पर्व मानाया जा रहा है। माता की आराधना में कैदी गरबा कर रहे है। 9 दिनों तक अलग-अलग कैदियों को आराधना का मौका दिया जायेगा। जिनके लिये विशेष ड्रेस की व्यवस्था की गई है। पूरे देश में शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधाना का पर्व शारदीय नवरात्री आस्था और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। पांडालों में माता की आराधना में गरबा नृत्य धूमधाम के साथ चल रहा है। ऐसे में केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में माता की आराधना में संगीन जुर्मो…
Read Moreप्रशासन की रोक को बस संचालकों ने दी मौन स्वीकृति,एक भी विरोध सामने नहीं आया देवास गेट स्टैंड पर बसों की रोक को माना संचालकों ने,एक भी बस नहीं आई -आरटीओ बोले सभी संचालकों का सहयोग मिला,घंटों इंतजार के बावजूद कोई बस नहीं पहुंची
उज्जैन। देवासगेट बस स्टैंड को बंद करने के लिए प्रशासन ने 9अक्टूबर को सार्वजनिक घोषणा करते हुए 12 अक्टूबर से इसे बंद किये जाने के निर्णय से अवगत करवाया गया था। सोमवार को पहले दिन प्रशासन ने पूरे दिन इंतजार किया लेकिन देवासगेट बस स्टैंड पर एक भी बस नहीं पहुंची। प्रशासन को बगैर किसी विरोध के ही बस स्टैंड खाली हो गया है। आरटीओ संतोष मालवीय के अनुसार देवासगेट,नानाखेडा,कानीपुरा रोड, मंडी चौराहा क्षेत्र में उन्होंने एहतियात के चलते दल के साथ घंटों गश्त की सभी बस संचालकों ने…
Read Moreतनावमुक्त पुलिस बेहतर सुरक्षा का संकल्प दो सौ पुलिसकर्मियों के साथ नवआरक्षकों ने किया योग
उज्जैन। कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी और मानसिक दबाव के बीच पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के लिए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को ईशा फाउंडेशन के सहयोग से योग फॉर मेंटल हेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवआरक्षकों ने योग-ध्यान का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरानं ईशा फाउंडेशन की प्रमाणित हठ योग शिक्षिका और पूर्वा मंजरेकर ने प्रतिभागियों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान स्वयंसेवक हितेश चौहान, अभिषेक…
Read Moreमहाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकलेगी उमा माता की सवारी -आज दोपहर 2 बजे से मार्गो पर बदलेगी यातायात व्यवस्था
उज्जैन। वर्ष में एक बार महाकाल मंदिर से निकलने वाली उमा माता की सवारी आज शाम 4 बजे निकाली जायेगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे से सवारी मार्ग पर यातायात व्यवस्था को परिवर्तित कर दिया जायेगा। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से निकली वाली उमा माता और भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल घाटी चौराहा, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नई सड़क, कंठाल, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी, बक्षी बाजार, कार्तिक चौक, मोढ़ की धर्मशाला, रामानुजकोट होते हुए…
Read Moreआज से यात्री बसों को संचालन नानाखेड़ा से… देवासगेट बस स्टेंड पर तैनात रहेगी आरटीओ स्क्वाड
उज्जैन। आज से देवासगेट बस पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा। सुबह से आरटीओ की स्क्वाड देवासगेट पर तैनात हो जायेगी, ताकि कोई बस यहां तक नहीं पहुंच सके। अगर बस पहुंची तो परमिट निरस्त करने के साथ आरसी कैंसिल करने की कार्रवाई की जायेगी। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर आगररोड से इंदौरगेट तक एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये देवासगेट बस स्टेंड को बंद करने का निर्णय लिया था। आज से बसों का संचालन नानाखेड़ा…
Read More