उज्जैन। मंदसौर में पदस्थ आरक्षक रंजीतसिंह डोडिया की 26 जनवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मनवीयता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुये दिवंगत आरक्षक के 2 वर्षीय पुत्र मनवीत को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। मध्यप्रदेश में पहली बार 2 साल के बालक को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। बताया जा रहा है कि मंदसौर में पद खाली नहीं होने पर बालक को उज्जैन में नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। दिवंगत…
Read MoreCategory: उज्जैन
नगर निगम ने नीलगंगा क्षेत्र से हटाया अवैध अतिक्रमण प्लेटफॉर्म नंबर 8 के सामने मुख्य मार्ग से लगभग 8 से 10 अवैध अतिक्रमण और निर्माण हटाए गए, दो पीपल के पेड़ों का पुनः प्रत्यारोपण किया
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों को व्यवस्थित करने और आवागमन सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर नीलगंगा क्षेत्र में प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 के सामने मुख्य मार्ग से लगभग 8 से 10 अवैध अतिक्रमण और निर्माण हटाए गए। निगम की रिमूवल गैंग ने जेसीबी की मदद से यह कार्रवाई की। लोटी तिराहे से नीलगंगा पेशवाई मार्ग तक कार्रवाई निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने…
Read Moreबिजली,सिंचाई,कर्ज,नहर जैसे मुद्दों पर जुटेंगे किसान समस्याओं को लेकर आज उज्जैन में आंदोलन
उज्जैन। किसान समस्याओं को लेकर गुरूवार को उज्जैन में बडे प्रदर्शन की संभावना है। भारतीय किसान संघ जिला ईकाई ने इसका आव्हान किया है।आंदोलन के तहत उज्जैन जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा कर अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को किसान सौंपेगे।किसान संघ के जिलाअध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना के सोश्यल मिडिया पर जिले के किसानों से उज्जैन आने का आव्हान किया है। इसमें बताया गया है कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय किसान संघ मैदान में उतरकर प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान की मांग रखेगा।ज्ञापन…
Read Moreलिखित शिकायत पर पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही:खाद्य पदार्थों की जाँच
—- अकोदिया।कलेक्टर ऋजु बाफना तथा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में हनी गोल्ड टी निर्माता गुरुनानक टी कंपनी इंदौर कम्पनी की और से मालिक संदीप खत्री द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही में अकोदिया बस स्टैंड के पास स्थित किराना दुकान ललित कुमार लक्ष्मणदास की जांच में हनी गोल्ड राजू चाय इलायची युक्त 250 ग्राम तथा 1 किलो निर्माता आर डीटी कंपनी झूलेलाल नगर इंदौर हाईवे रोड कैम्पियन स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया भोपाल और इलायची युक्त अमेरिकन गोल्ड टी 250 ग्राम…
Read Moreमहाकाल लोक में परिजनों से बिछड़ी महिला के पुलिस ने खोजा
उज्जैन। जयपुर से परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आई महिला महाकाल लोक में परिजनों से बिछड़ गई। महिला दिमागीरूप से कमजोर थी, परिजन चिंतित हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महिला का खोज निकाला। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयपुर से आये परिवार ने थाने आकर बताया था कि वह महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आये थे। उनकी 38 वर्षीय बहन महिमा पति कैलाश चावरिया निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम इटावा भोपजी, तहसील चौमूं, (राजस्थान)…
Read Moreचोरी की आशंका में किया जप्त, पांच ड्रायवरों को लिया हिरासत में इंदौर से उज्जैन लाया गया था 2 करोड़ का तांबा स्क्रैप
उज्जैन। पांच टाटा एस लोडिंग गाड़ी में इंदौर से 2 करोड़ का तांबा स्क्रैप उज्जैन लाया गया था। चोरी की आशंका में सोमवार रात पुलिस ने घेराबंदी की और लोडिंग गाडियों को जप्त कर पांच ड्रायवरों को हिरासत में लिया। मामले में धारा 303(2) और धारा 35(1)(ई)/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का प्रकरण दर्ज किया जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि रात में सूचना मिलने के बाद पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई और चिमनगंज थाना इंचार्ज एसआई दिनेश भट की टीम ने घेराबंदी कर रणकेश्वर मंदिर के…
Read Moreचाकू मारने वाले आरोपी को 10 साल की सजा
उज्जैन। पुरानी रंजीश में चाकू मारने वाले आरोपी को न्यायालय ने 8 साल बाद 10 साल की सजा सुनाई है। उपनिदेशक अभियोजन (डीडीपी) राजेन्द्र कुमार खांडेगर ने बताया कि 14 नवम्बर 2018 को घायल नितेश चंद्रवंशी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें नितेश ने बताया था कि वह दोस्त ऋषिराज उर्फ राज देशमुख के साथ दशहरा मैदान के पास से बाइक से गुजर रहा था। उसी दौरान 10-12 लोग खड़े हुए थे, जिनमें नाबालिक और शुभम शामिल था, पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने गाली-गलौच की…
Read Moreमहाकाल क्षेत्र में निगम की अतिक्रमण मुहिम, निगम आयुक्त की उपस्थिति में जेसीबी से हटाए अवैध निर्माण महाकाल चौराहा, चौबीस खंभा, हरसिद्धि की पाल, गुदरी और गोपाल मंदिर क्षेत्र में कार्रवाई, रेस्टोरेंट पर 20 हजार रुपए का जुर्मान
उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को महाकाल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में निगम की रिमूवल गैंग ने महाकाल चौराहा, चौबीस खंभा, हरसिद्धि की पाल, गुदरी चौराहा और गोपाल मंदिर क्षेत्र में नालियों के ऊपर बनाए गए ओटले, चढ़ाव, अवैध निर्माण और गुमटियों को जेसीबी की मदद से हटाया।नालियों और फुटपाथ पर अतिक्रमण से यातायात प्रभावित कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर ओटले…
Read Moreअबकी बार ग्राम पंचदेहरिया में 77 कृष्णमृगों का रेस्क्यू
उज्जैन। मालवांचल के शाजापुर–शुजालपुर क्षेत्र में कृष्णमृग (ब्लैकबक) कैप्चर एवं स्थानांतरण अभियान का द्वितीय चरण जारी है। अभियान के तृतीय दिवस मंगलवार को ग्राम पंचदेहरिया में 77 कृष्णमृगों को पकडकर कूनों राष्ट्रीय पार्क पशु चिकित्सक की देखरेख में ट्रकों में भरकर भेजा गया है।द्वितीय चरण में कुल 2,000 कृष्णमृगों को अनुकूल वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ संस्था ‘कंजर्वेशन सॉल्यूशंस’ के तकनीकी सहयोग से हो रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वन्यप्राणी चिकित्सक, वन अधिकारी एवं प्रशिक्षित मैदानी कर्मचारी अभियान में सहभागिता…
Read Moreकमांड -कंट्रोल रूम के संसाधनों के लिए अलग से 30 करोड की स्वीकृति: मेला क्षेत्र केंद्र में नया कार्यालय आधा बना
उज्जैन। सिंहस्थ -28 में संतों महंतों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया एवं सिंहस्थ के दौरान अपनी समस्याओं के निदान के लिए मेला क्षेत्र से 5-7 किलोमीटर दूर कार्यालय में नहीं आना होगा। इस बार सिंहस्थ क्षेत्र के केंद्र में ही करीब रू.30 करोड की लागत से कमांड एवं कंट्रोल रूम सह मेला कार्यालय बनाया जा रहा है। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के अनुसार कार्तिक मेला क्षेत्र में बन रहे इस कार्यालय का 50 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। द्वितीय तल की छत के साथ मार्च 27 में…
Read More