उज्जैन।उज्जैन से करीब 48 किमी दूर महिदपुर रोड पर एक बोलेरो गाड़ी से 19 लाख रुपए कैश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जानकारी उज्जैन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दे दी गई है। महिदपुर रोड पुलिस के अनुसार बोलेरो गाड़ी में बड़ी मात्रा में कैश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 19 लाख रुपए बरामद हुए। यह रकम कहां से लाई जा रही…
Read MoreCategory: उज्जैन
सवारी बैठाने और कार पार्किंग करने की बात परविवाद , मारपीट:प्रकरण दर्ज
उज्जैन।महाकाल थाना क्षेत्र में सवारी बैठाने की बात को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।महाकाल थाना पुलिस ने बताया खंदार मोहल्ला स्थित एक होटल के पास बुधवार तड़के सवारी बैठाने की बात को लेकर रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। इसके चलते बेगमबाग निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद हनीफ के साथ साहिल, जबुआ, बिट्टू और राजिक ने मारपीट की। पुलिस ने मो. सलीम की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।इधर, महाकाल…
Read Moreबड़े पुल पर फायर ब्रिगेड रेलिंग से टकराई:1 पहिया हवा में लटका, क्रेन -जेसीबी से वाहन को निकाला गया
उज्जैन। बड़े पुल पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक फायर ब्रिगेड अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन का एक पहिया रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया। गनीमत रही कि वाहन पुल से नीचे नहीं गिरा और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय संभवतः चालक का नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सीधे रेलिंग से जा टकराया। हादसा इतना जोरदार था कि पुल की रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो…
Read Moreडाबरीपीठा में इलेक्ट्रिकल्स गोदाम में भीषण आग:लाखों का सामान जला, 5 घंटे में काबू पाया
उज्जैन।उज्जैन के डाबरीपीठा इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणेश इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डाबरीपीठा क्षेत्र स्थित गणेश इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम से बुधवार…
Read Moreमुरलीपुरा में खाने की बात को लेकर विवाद में चाचा ने की थी भतीजे की हत्या
उज्जैन।मुरलीपुरा में मजदूरी का काम करने वाले युवक की जघन्य हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में अंधेकत्ल का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक का चाचा ने ही फावड़े से पिट पिट कर अपने भतीजे की हत्या की थी। मामले में आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।सोमवार शाम महाकाल थाना पुलिस को मुरलीपुरा में खून से सनी एक लाश पड़ी होने की सुचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचने पर आसपास के रहवासियों ने जानकारी मिली कि मृतक मुकेश नायक…
Read Moreकलेक्टर कार्यालय के बाहरछात्रों का प्रदर्शन:1000 सीट वाले नए छात्रावास भवन की मांग
उज्जैन। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्रों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र कोठी रोड स्थित शासकीय संभागीय एवं पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास की बदहाल स्थिति को लेकर आक्रोशित थे। छात्रों का आरोप है कि करीब 44 साल पुराना यह छात्रावास भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे यहां रहने वाले छात्रों की सुरक्षा खतरे में है।प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन से 1000 सीट क्षमता वाले एक नए और आधुनिक छात्रावास के निर्माण की मांग की। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।जानकारी के अनुसार, इस…
Read Moreकिन्नर के घर हमला, 3.5 लाख रुपए लूटे: छत के रास्ते से घुसे 3 बदमाश, डंडे से पीटा;
उज्जैन।उज्जैन के उन्हेल में किन्नर के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाश किन्नर को घायल करने के बाद 3.5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया। घटना में किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे उज्जैन रेफर किया गया।कविता किन्नर उन्हेल में अपने चेले मिष्टी के साथ रहती हैं। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कविता के घर में तीन लोग धारदार हथियार लेकर दाखिल हुए। कविता ने बताया कि छत के रास्ते तीनों घर में घुसे। अंदर…
Read Moreअस्पताल में हंगामा तोड़फोड़:सड़क हादसे के 2 घायलयुवकों के इलाज में देरी पर भीड़ भड़की
उज्जैन।उज्जैन के जिला चिकित्सालय चरक भवन में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे इलाज और एंबुलेंस में देरी के आरोप को लेकर भारी हंगामा हो गया। महाकाल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल लाया गया था। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और डॉक्टरों से अभद्रता की।सड़क हादसे में दो युवक गंभीर-महाकाल थाना क्षेत्र में एक ऑटो और टू-व्हीलर की जोरदार टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने घायलों को…
Read Moreसरकारी भूमि को निजी बताकर भाजपा विधायक ने खरीदा:लोकायुक्त- हाईकोर्ट तक पहुंची शिकायत
उज्जैन।उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास पार्किंग में उपयोग हो रही जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जमीन को निजी दिखाकर उसका सौदा किया गया। जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी बताई जा रही है। मामले की शिकायत लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और हाईकोर्ट तक पहुंची है।मामला करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन से जुड़ा है। यह जमीन 2 मार्च 2026 को यूटोपिया बोटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 3.82 करोड़ रुपए में खरीदी। कंपनी के डायरेक्टर और साझेदारों में आलोट के भाजपा…
Read Moreहोमगार्ड लाईन में जवानों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण
उज्जैन। प्रशासनिक कार्यालयों और अधिकारियों के बंगलों पर तैनात होमगार्ड जवानों को सोमवार दोपहर होमगार्ड लाइन में जिला सेनानी संतोष कुमार जाट के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जवानों को अग्नि सुरक्षा से बचाव के उपाय, आग के प्रकार और फायर एग्जीग्यूशर का उपयोग कैसे किया जाये इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एडीईआरएफ के साथ नगर निगम की फायर टीम में मौजूद रही। आगजनी के दौरान प्रभावितों को किसी प्रकार से सीपीआर दिया जाये इसका अभ्यास भी कराया गया। जिला सेनानी…
Read More