माकडोन में किसान की हत्या, 2 आरोपी हिरासत में विवाद होने पर दी थी धमकी, 4 दिन बाद किया हमला

उज्जैन। जमीन को लेकर हुये विवाद में भाईयों ने जान से मारने की धमकी दी। 4 दिन बाद रात के समय दूध देने जा रहे युवक पर हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक को परिवार उज्जैन लेकर आया। जहां उसकी मौत हो गई। प्राणघातक हमले का मामला हत्या में तब्दील किया गया है। माकडोन के थाना क्षेत्र के ग्राम भरियाखेड़ी में रहने वाला जीवन पिता रामकिशन शर्मा 40 साल खेती किसानी का काम करता था। रविवार रात 8 बजे वह घर से दूध देने के लिये ग्राम पाट बाइक से…

Read More

खुसूर-फुसूर प्रशासकीय मुखिया ने दिया दम…

खुसूर-फुसूर प्रशासकीय मुखिया ने दिया दम… महाआयोजन की तैयारी में सभी जिम्मेदार लगे हुए हैं। धर्मनगरी में इसके साथ ही पर्यटकों को देव दर्शन में कोई परेशानी न हो इसका भी खयाल रखा जा रहा है। बराबर चिंता के साथ पर्यटकों के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखा जा रहा है। जिले के प्रशासकीय मुखिया इसे लेकर खुद प्रयास कर रहे हैं। अवकाश दिवस होने के बावजूद भी वे मदिरापान वाले देवलोक में श्रद्धालुओं की व्यवस्था एवं निर्माणों की गति देखने पहुंचे थे।इस दौरान जो कुछ उन्होंने देखा और जिससे…

Read More

देवास गेट बस स्टैंड हटने से यात्रियों की जेब पर दोहरी मार, किराया भी बढ़ा और सफर भी महंगा!

महिदपुर। उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड को नानाखेड़ा स्थानांतरित किए जाने का असर अब महिदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है। बस किराये में वृद्धि और बस स्टैंड तक पहुंचने के अतिरिक्त खर्च ने आम यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। यात्रियों के लिए सफर अब पहले से अधिक महंगा और असुविधाजनक होता जा रहा है।उज्जैन से महिदपुर का बस किराया पहले 76 रुपये था, जो बढ़कर 106 रुपये हो गया है। यात्री अभी किराये में हुई इस बढ़ोतरी से उबरे…

Read More

पिकअप गाड़ी में ले जाए जा रहे अवैध गौवंश को पुलिस ने पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार

 मक्सी। शाजापुर जिले की मक्सी पुलिस ने अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार केड़ों को मुक्त कराया है। पुलिस ने लोडिंग गाड़ी क्रमांक एमपी 09 बीटी 5130 को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वाहन में चार केड़ों को ठूंस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक भरा गया था और उन्हें इंदौर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और गौवंश सहित कुल आठ लाख रुपये का सामान जब्त किया है। मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।”पुलिस…

Read More

नकली सोना थमाकर चांदी के असली आभूषण ठगे -युवक पर केस दर्जकर पुलिस ने शुरू की तलाश

उज्जैन। किसान को बातों में उलझाकर एक युवक ने नकली सोने का हार और मोती थमाकर चांदी के असली आभूषण ठग लिये। किसान को नकली सोना  होने का पता चला तो पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई है। नागदा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम चंदोडिया में रहने वाले किसान किशनसिंह गुर्जर का मोबाइल पर एक युवक से संपर्क हुआ था। युवक ने राजस्थान चित्तौड़गढ़ में काम के दौरान खुदाई में एक किलो सोने के मोती और हार…

Read More

पत्नी से बात करने पर युवक को मारे थे चाकू -जानलेवा हमले के 4 आरोपी हिरासत में

उज्जैन। पत्नी से बात करने पर पति ने अपने 2 भाई और रिश्तेदार के साथ मिलकर युवक को चाकू मार दिये थे। युवक के गंभीर घायल होने पर पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने हमले में शामिल चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जिनसे रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। चिमनगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 3 अक्टूबर को  ज्ञानेश्वरी माता मंदिर की गली ढांचा भवन में तुषार पिता विनोद भंडारी 22 वर्ष निवासी विश्वबैक कॉलोनी पर चाकू…

Read More

एडीजी-एसपी की कंट्रोलरूम पर अधिनस्थों के साथ चर्चा सिंहस्थ 2028: सुरक्षा-व्यवस्था और भीड प्रबंधन पर मंथन

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में मोक्षदायिनी क्षिप्रा किनारे सिंहस्थ 2028 का आयोजन होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के साथ भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर होगी। जिसको लेकर पिछले छह माह से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। रविवार को एडीजी राकेश गुप्ता और एसपी प्रदीप शर्मा ने अधिनस्थों के साथ चर्चा कर मंथन किया। पुलिस कंट्रोलरूम सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिनस्थों के साथ सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग,…

Read More

जनसंपर्क विभाग ने बिंदुवार मामले को असत्य,भ्रामक बताते हुए दावा और सच को रखा आरोप पर संभाग स्तर से जांच के पहले प्रशासन का भ्रामक होने का दावा देवास तहसील से लेकर संभाग तक प्रशासनिक गुत्थमगुत्था स्थिति,5 सदस्यीय समिति को लेकर उठे सवाल

  भोपाल/देवास/उज्जैन। देवास जिला मुख्यालय से लगे ग्राम चंदाना में चालू माह में मौतों के सिलसिले को लेकर सोश्यल मिडिया से उठे मुद्दे पर विपक्ष कांग्रेस गांव पहुंची एवं प्रभावितों से जानकारी लेकर  आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर जिला प्रशासन ने भ्रामक होने का दावा किया है। मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग ने मौतों का विवरण देते हुए इसे असत्य और भ्रामक बताते हुए दावा और सच के साथ प्रसारित किया। बात यहीं नहीं रूक रही है इस मामले पर संभाग से अलग-अलग अधिकारियों की 5 सदस्यीय समिति…

Read More

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान 1 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे उज्जैन के कांग्रेस महाराष्ट्र के विधायक अमीन पटेल ने ली कांग्रेस की बैठक, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और सजा की मांग उठाई

उज्जैन। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में महाराष्ट्र के विधायक एवं पर्यवेक्षक अमीन पटेल शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार बनी है, वह वोट चोरी के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर 1 नवंबर को देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाएंगे।बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें सजा देने की मांग भी उठाई…

Read More

कानीपुरा मल्टी में बिना अनुमति के मल्टी के कमरों में सामान रख कब्जा कर रखा था महापौर के निरीक्षण के दौरान उजागर हुआ मामला,महापौर ने दिए सामान हटाने व मल्टी में सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश

उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने रविवार को कानीपुरा मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम द्वारा निर्मित की जा रही एमआईजी श्रेणी की मल्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि कुछ लोगों ने बिना अनुमति मल्टी के कमरों में सामान रख दिया है। महापौर टटवाल ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कमरों में रखा सामान तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मल्टी की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने को कहा।महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टी…

Read More