वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान 1 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे उज्जैन के कांग्रेस महाराष्ट्र के विधायक अमीन पटेल ने ली कांग्रेस की बैठक, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और सजा की मांग उठाई

उज्जैन। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में महाराष्ट्र के विधायक एवं पर्यवेक्षक अमीन पटेल शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार बनी है, वह वोट चोरी के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर 1 नवंबर को देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाएंगे।बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें सजा देने की मांग भी उठाई गई।
उज्जैन से हजारों कार्यकर्ताओं जाएंगे दिल्ली
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत उज्जैन जिले और शहर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने भी कार्यकर्ताओं से दिल्ली चलने की अपील की। बैठक में विधायक दिनेश जैन बॉस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल
संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, वीर सिंह राणा, गुड्डू कुरैशी, मुकेश गुर्जर, हिमांशु शुक्ल, संचित शर्मा, अभिषेक शर्मा, आनंद मीणा, गफ्फार पटेल, सुरेश चौधरी, रहीम लाला, चंद्रभान सिंह चंदेल, बबलू खींची, पार्षद फिरोज पठान, अर्पित दुबे, सुनील कछवाय, छोटेलाल मंडलोई, चेतन भाट, सोनू चौधरी, उत्तम जायसवाल, अनवर नागोरी, शाहिद सिद्दीकी, माजिद लाला, सीमा पटेल, सोनिया ठाकुर, स्वाति सिंह, प्रेमलता रामी, दीपेश जैन, देवव्रत यादव, मनीष शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक शर्मा ने किया आभार अर्पित यादव ने माना।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment