पहलगाम का बदला लेने पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए की आतिशबाजी

उज्जैन। पहलगाम में निर्दोषों की हत्या का बदला लेने पर उज्जैन ऑटो डील एसोसिएशन द्वारा आतिशबाजी करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम एस झालानी, राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत ने अपना पराक्रम दिखाकर दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया। अब आतंकी भविष्य में ऐसा दुस्साहस करने की हिम्मत नहीं करेंगे। इस दौरान कमल गोयल, सुरेंद्र शर्मा, रूपनारायण डोडिया, कमल यादव, विकास झालानी, राजकुमार बजाज, धर्मेन्द्र चौहान, सुनील नानवानी, दिनेश आहूजा, जितेंद्र गेहलोत, राजेंद्र बैरागी आदि ने भारतीय सेना की जय हो…

Read More

खुसूर-फुसूर तो क्या इस बार भी आयोजन बगैर एक्ट के होगा

खुसूर-फुसूर तो क्या इस बार भी आयोजन बगैर एक्ट के होगा वर्ष 2028 में शहर में बडे आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। इसमें धीरे-धीरे गति आती जा रही है लेकिन सवाल फिर वही खडा हो रहा है कि इस धीमी गति के चलते अब तक जितने कार्य स्वीकृत हुए हैं और जो काम आयोजन की आवश्यकता के अनुसार किए जाने हैं क्या वे समय पर पूरे हो सकेंगे। कुछ समय पूर्व प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया ने आकर इन कामों का धरातल देखा था। उनके यहां…

Read More

न यातायात के सिग्नल व्यवस्थित चल रहे न वाहन चालक उज्जैन की राह अजब गजब,ट्राफिक सिग्नल दिखावे के बचे -चामुंडा माता से शहर आने वाले सभी मार्ग दिन में सुकड कर आधे

  उज्जैन। शहर में यातायात व्यवस्था के बूरे हाल हैं। न तो यातायात के सिग्नल व्यवस्थित चल रहे हैं और न ही वाहन चालक ही सिग्नलों का पालन करते हुए व्यवस्थित ही चल रहे हैं। शहर की राह अजब गजब हो गई है। यातायात सिग्नल दिखावे के रह गए हैं। यातायात के हाल ऐसे हो चुके हैं कि चामुंडा माता से शहर आने वाले एवं नए शहर जाने वाले मार्ग दिन में सिकुड कर आधे हो रहे हैं। चामुंडा माता चौराहे से शहर की तरफ आने वाले प्रेमछाया और मालीपुरा…

Read More

कान्ह का प्रदुषित पानी जलीय जीवों के लिए हानिकारक बना शिप्रा में प्रदुषण से मछलियों के मरने का क्रम मावठे से कम हुआ -दो से तीन घाटों पर मरी मछलियों की स्थिति और बदबू के हाल

  उज्जैन । गर्मी के इन दिनों में मोक्षदायिनी शिप्रा में घाटों पर पानी रूका हुआ है। कुछ घाटों पर पानी रोक देने एवं प्रदुषण से मछलियों के मरने का सिलसिला चल रहा है। मरी हुई मछलियों के पानी में तैरते रहने और घाट किनारे आने से श्रद्धालु आहत हो रहे हैं।  मरी मछलियों की स्थिति देखकर पर्याप्त पानी नहीं होने के साथ ही गंदे नालों का प्रदुषित पानी जलीय जीव के जीवन के लिए घातक हो रहा है। वैसे पिछले तीन दिनों से मावठा गिरने और हवाओं के चलने…

Read More

सारंगपुर के भक्त ने महाकाल को  चढ़ाया चांदी का छत्र, हार, भोग पात्र

उज्जैन। मध्यप्रदेश के सारंगपुर से आए भक्त अध्ययन कुमार ने बुधवार को महाकाल मंदिर के  पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी, श्रेयस चतुर्वेदी की प्रेरणा से चांदी का एक छत्र, एक हार व एक भोग पात्र चढ़ाया जो कि 1127.400 ग्राम चांदी से निर्मित है। मंदिर समिति के लोगों ने चांदी की सामग्री प्राप्त कर नंदीहॉल में दानदाता भक्त का सम्मान किया। इसी प्रकार नईदिल्ली के भक्त ने गुप्त दान के रूप में चांदी का एक जल पात्र भी दान दिया जिसका वजन 7163.000 ग्राम है। 

Read More

भागने की कोशिश कर रहे लव जिहादी को मारी गोली

– आरक्षक से छीनी थी इंसास, तड़के हुई मुठभेड़ उज्जैन। लव जिहाद के मुख्य आरोपी ने आज तड़के पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की और आरक्षक से इंसास बंदूक छीन ली। उसने पुलिस पर गोली चलाई जवाब में पुलिस ने भी फायर कर दिया। जिहादी के पैर में गोली लगी है। घटिया तहसील के ग्राम बिछड़ोद में लव जिहाद को लेकर मंगलवार को बड़ा बवाल हुआ था। एसपी प्रदीप शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। 7 लव जिहादियों को कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया…

Read More

‘आॅपरेशन सिन्दूर’ को लेकर उत्साहित शहरवासी

ब्रह्मास्त्र उज्जैन भारतीय सेना ने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को मध्यरात्रि में नेस्तनाबूद किया तो आज सुबह से ही चारों तरफ उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सभी प्रसन्न थे कि बेकसूर भारतीय पर्यटकों की निर्मम हत्या का बदला आज सेना के वीर जवानों ने ले लिया। ब्रह्मास्त्र ने शहर के लोगों के मन को टटोलने के प्रयास किए और लगभग सभी ने आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर खुशी जाहिर की। उजडेÞ सिन्दूर का हिसाब बराबर- निहत्थे पर्यटकों की हत्या करके पाक ने एक नापाक…

Read More

आॅपरेशन सिंदूर पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दी बधाई…. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी जो कहते हैं वह होता है…. ब्रह्मास्त्र उज्जैन हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों से निपटने में सक्षम है। पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, पूरा देश गौरांवित है पूरे देश आनंद में है। आॅपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने वाले- गलत निगाह दौड़ने वाले को भारतीय सेना ने जवाब…

Read More

मौसम: दो दिन की बारिश के बाद 8.5 डिग्री गिरा तापमान -शाम को हुई बारिश, 14 किमी. घंटे से चली हवा

उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिनों से हो रही बारिश के बाद तापमान में 8.5 डिग्र्री की गिरावट आ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 32.5 डिग्री पर आ गया था। 4 मई को तापमान 41 डिग्री पर था। दिन के साथ ही न्यूनतम में भी 4.2 डिग्री की कमी आई है। मंगलवार शाम भी बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में काफी ठंडक आ गई थी। मई माह में गर्मी अपने चरम पर होती है, तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास पहुंच चुका होता है, लेकिन इस…

Read More

गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया:6 बॉल पर 15 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था, दीपक चाहर डिफेंड नहीं कर सके

गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया:6 बॉल पर 15 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था, दीपक चाहर डिफेंड नहीं कर सके IPL के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को एक ओवर में 15 रन का टारगेट दिया गया है। गुजरात ने 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। दीपक चाहर ने जेराल्ड कूट्जी को कैच आउट कराया। वानखेड़े स्टेडियम में बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा है, इस कारण गुजरात को संशोधित टारगेट मिला है। टॉस…

Read More