उज्जैन। अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध तराना में ग्रामीण के साथ विधायक महेश परमार विद्युत मंडल पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर समस्या का निराकरण करने की मांग की तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का 3 दिन में निराकरण करने की मांग की है। अगर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।तराना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पिछले कई दिनों से तराना सहित आसपास के गांव में बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली गुल हो रही है। रात में भी यही आलम रहता हैं। उसके बाद भी इस समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। तराना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती के विरुद्ध तराना विधायक महेश परमार द्वारा विद्युत मंडल का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की गई है। साथ ही अगर 3 दिन में समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संबंधित समाचार
-
प्रशासन को चेतावनी देकर कहा मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं तो उग्र आंदोलन: नारेबाजी कर रखी समस्या हल की मांग
उज्जैन। पूर्व घोषणानुसार गुरूवार को जिले के किसान जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट पर जूटे और अपनी समस्याओं... -
पांच साल से रखरखाव पर कर कई लाख का खर्च सामने आया ,चौकीदारों ने रखवाली की ! 12 करोड़ का गेहूं सडा…
उज्जैन। वर्ष 2020-21 के दौरान समर्थन मुल्य पर खरीदा गया करीब 12 करोड का गेंहु पिपल्या... -
डायवर्सन योजना के काम में अतिरिक्त मशीनें लगाकर करने को कहा गया: कान्ह डायवर्सन का कार्य 71फीसदी हुआ
उज्जैन । 919.14 करोड की प्रशासकीय स्वीकृति की कान्ह डायवर्सन योजना का काम 71 प्रतिशत हो...