टैटू आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत: परिवार ने दोस्तों परलगाया हत्या का आरोप ; पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर।इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके में रहने वाले एक टैटू आर्टिस्ट की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि दोस्त इसे सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम योगेश (34) पुत्र छोटू सिलावट है, जो टैटू आर्टिस्ट था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे योगेश के पास उसके दोस्त जीवन का फोन आया था। उसने योगेश को…

Read More

गाड़ी-चार्जिंग में शॉर्ट-सर्किट से शोरूम में लगी थी आग रस्सियों के सहारे किया था रेस्क्यू, जांच जारी

इंदौर।लसूडिया  में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में लगी आग के मामले में लसूडिया पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि आग गाड़ी चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से लगी है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही आग लगने के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।दरअसल, शुक्रवार को लसूडिया इलाके के खालसा चौक के पास सुबह करीब 7 बजे इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई थी। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर…

Read More

मृत पिता के नाम बेटे ने लिया लोन:किश्तें बाउंस होने पर रिकवरी एजेंट घर पहुंचा तो पता चला

इंदौर।बजरंग नगर निवासी युवक ने अपने पिता की मौत के करीब ढाई साल बाद उनके नाम पर लोन ले लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन कंपनी का रिकवरी एजेंट किस्त जमा नहीं होने पर घर पहुंचे। विजयनगर पुलिस ने मृत पिता के नाम पर लोन लेकर राशि का दुरुपयोग करने के मामले में बेटे के खिलाफ गुरुवार रात FIR दर्ज की है।आरोपी ने बजाज फाइनेंस से लोन स्वीकृत करवाकर राशि पिता के खाते में डलवाई और बाद में अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। विजयनगर पुलिस ने बजाज…

Read More

अभि तोमर हत्याकांड में मुख्य शूटर गिरफ्तार:पुलिस से बचने किया था सरेंडर; भागने में टूटे हाथ-पैर

इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में हुए अभि तोमर हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी डिल्लू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभि तोमर को गोली डिल्लू ने अपनी रायफल से मारी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने भिंड में एक पुराने मामले में सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां की पुलिस ने उसे इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के मुताबिक इंदौर लाए जाने के दौरान भागने की कोशिश में डिल्लू गिर गया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोट…

Read More

1.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 2 शातिर डायरेक्टर गिरफ्तार , 2 फरार

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने नई दिल्ली से कंपनी के दो शातिर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो डॉक्टरों की तलाश जारी है। आरोपी डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिडेट कंपनी बनाकर फ्रैंचाइजी के नाम पर बड़ा नेटवर्क चलाते थे।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 26 मई को क्राइम ब्रांच में रितु मेहता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नई दिल्ली की कंपनी डॉ.हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट…

Read More

द्वारकापुरी मे देर रात दूसरी हत्या:पहले पारिवारिक विवाद मे ,दूसरे मे दोस्तो ने कर दी हत्या

इंदौर।इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में गुरुवार शाम एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ई-रिक्शा चलाने के साथ मजदूरी का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दूसरी हत्या देर रात श्रीराम नगर मैदान के यहां हुई। बताया जाता है कि आपसी विवाद मे दोस्तो ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक पहले मामले मे मृतक का नाम हरीश (31) पुत्र नंदू कदम निवासी नार्थ मोहल्ला है। गुरुवार को परिवार…

Read More

इलेक्ट्रिक शोरूम में आग, बिल्डिंग में20 लोग फंसे:छत से सीढ़ियां जोड़कर रस्सी के सहारे निकाला

  इंदौर। लसूड़िया मेंशुक्रवार सुबह इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको बाहर निकाला।हादसा लसूड़िया इलाके में खालसा चौक के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ।शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है।आग में फंसे लोगों को छत पर आने के लिए कहा-बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर बने फ्लैट्स में लोग सो रहे…

Read More

नवीन पाटीदार हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार:अब तक 7 गिरफ्त में; अवैध संबंध बने हत्या की वजह

इंदौर।राऊ पुलिस ने नवीन पाटीदार हत्याकांड में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के साथ अवैध संबंध भी हत्या की बड़ी वजह थे। मामले में मृतक की पत्नी को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 12 अप्रैल को नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में मामला हादसा प्रतीत हो…

Read More

युवक ने फांसी लगाकर दी जान:, मोबाइल लेकर कमरे में गया और फंदे पर झूल गया

इंदौर। इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सेंट्रल कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव पुत्र मनोज कुरिल निवासी नार्थ तोड़ा के रूप में हुई है। गौरव अपने मामा के साथ जूते-चप्पल की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह काफी परेशान और गुमसुम था तथा किसी से ठीक से बात नहीं कर…

Read More

सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल में आग:शेड और सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

इंदौर।इंदौर के सरवटे बस स्टैंड स्थित एक होटल की छत पर गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि मोबाइल टॉवर, शेड और वहां रखा पुराना सामान जलकर खाक हो गया।फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि छोटी ग्वालटोली स्थित वैष्णो होटल के टॉवर एरिया में आग लग गई है। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और छत…

Read More