ITI गेस्ट फैकल्टी पर दिव्यांग छात्रों से खाने के पैसे लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

इंदौर।इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश के बाद ITI की एक गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी महिला फैकल्टी शासन द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले निशुल्क भोजन के बदले उनसे हर महीने 2 से 3 हजार रुपए ले रही थी। फरियादी अंजू कोहली की शिकायत और अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी इंद्रा जाटव (पति अनिल जाटव, निवासी राजीव आवास विहार) के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया है।मेस बंद होने का…

Read More

सड़क हादसे में घायल इंजीनियर की उपचार के दौरान: बाइक सवार ने मारी थी टक्कर

इंदौर। सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें दो दिन पहले घर से काम के लिए निकलते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शैलेष (50) पुत्र रामदेव कुशवाह निवासी धरमपुरी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।17 अगस्त को बाइक की टक्कर के बाद उन्हें एंबुलेंस…

Read More

एनआरआई महिला को देखकर चौकीदार ने किए कमेंट:एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा

इंदौर। एमजी रोड इलाके में एनआरआई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला एक दिन पहले दिल्ली से घूमने इंदौर आई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की। आरोपी को मंगलवार शाम जेल भेज दिया गया।एसआई सचिन त्रिपाठी के मुताबिक, घटना 35 वर्षीय महिला के साथ हुई, जो दिल्ली में रहती है। महिला मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली है। एक दिन पहले वह अपने साथी के साथ गांधी हॉल घूमने आई थी। इस दौरान वहां मौजूद चौकीदार दीपक निवासी सीहोर ने…

Read More

बेटमा क्षेत्र में बेलगाम खनन पर प्रशासन की चुप्पी :भाकिसं ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

इंदौर। बेटमा, सेजवानी, रंगवासा, रावद एवं आसपास के क्षेत्रों में कथित रूप से जारी बेलगाम एवं अनियमित खनन को लेकर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।   संगठन के पदाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति देखी, जहां किसानों की जमीनों की सीमाओं तक गहरी खुदाई, खेतों को नुकसान, भारी धूल-प्रदूषण और खनन नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए।किसान नेता बबलू जाधव ने कहा किखनन माफिया के सामने प्रशासन की चुप्पी अब संदेह पैदा करने लगी है। यदि खनन पूरी तरह…

Read More

कमियां दूर नहीं करने पर नेपानगर का अमन अस्पताल सील:दस्तावेजों की भी होगी जांच

बुरहानपुर/ नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर की साड़ा कॉलोनी स्थित अमन अस्पताल को सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। अस्पताल नगर पालिका के भवन में किराए पर संचालित हो रहा था। विभाग ने यह कार्रवाई दोबारा जांच के दौरान पहले बताई गई कमियों में सुधार नहीं मिलने पर की।12 जुलाई को हुई थी पहली जांच–मेडिकल ऑफिसर डॉ. नबील खान के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 जुलाई को अस्पताल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई कमियां सामने आई थीं। इन्हें दूर करने के लिए अस्पताल…

Read More

पत्नी की चाकू मारकर हत्या, बच्चों को तालाब में फेंका: आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की

इंदौर। कनाड़िया में सोमवार  देर रात एक व्यक्ति ने गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। झलारिया गांव का सुनील पिता रामावतार चौहान (37) पेशे से ड्राइवर है। पत्नी अनीता बाई (32) की हत्या कर दी।इसके बाद आरोपी दोनों बच्चों माही (10) और अजय (8) को हिंगोनिया गांव के पास स्थित तालाब में ले गया और उन्हें फेंक दिया। अजय किसी तरह तालाब से बाहर निकल आया। इसके बाद उसने वहां से गुजर रही कनाड़िया FRV टीम को घटनाक्रम की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी सुनील को…

Read More

छेड़छाड़, करने के मामले में छात्रा का पीछा करने वाले पर एफआईआर दर्ज

इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की शिकायत पर शाहरुख पुत्र मंजूर खान निवासी चिंतामणपुर आष्टा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पीछा करने के मामले में FIR दर्ज की है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन साल से उसका पीछा कर परेशान कर रहा है। इससे पहले भी वह आरोपी के खिलाफ भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी है।पुलिस के मुताबिक छात्रा सोमवार को घर से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में एक मंदिर के पास शाहरुख खड़ा मिला और उसके पीछे चलने लगा।…

Read More

2 करोड़ के भूखंड के सौदे में 60 लाख रुपए की बयाना राशि वापस नहीं करने के मामले में FIR दर्ज

इंदौर। विजयनगर पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपए के एक भूखंड के सौदे में 60 लाख रुपए की बयाना राशि वापस नहीं करने के मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक व्यापारी ने भूखंड के सौदे के लिए करीब 60 लाख रुपए दिए थे। सौदा करने वाले व्यक्ति की मौत के बाद उसके बेटे ने सौदा निरस्त होने पर 2 प्रतिशत ब्याज के साथ बयाना राशि लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया।विजयनगर पुलिस ने सुनील चौकसे की शिकायत पर…

Read More

दहेज केस में वैराग्य अपना चुकी साध्वी महिला को बनाया आरोपी, कोर्ट ने आदेश पलटा

इंदौर। दहेज प्रताड़ना का  ऐसा मामला सामने आया, जिसमें विवाह के करीब चार दशक पहले सांसारिक जीवन छोड़कर साध्वी बन चुकी महिला को भी आरोपी बना दिया गया।खास बात यह रही कि साध्वी का परिवार से लंबे समय से कोई संपर्क नहीं था और वह शिकायतकर्ता महिला की शादी में भी शामिल नहीं हुई थी। इसके बावजूद एरोड्रम पुलिस ने उसे दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी बनाते हुए चालान पेश कर दिया।मामला कोर्ट पहुंचा तो 13 अगस्त को अपर सत्र न्यायालय ने निचली कोर्ट द्वारा साध्वी समेत अन्य आरोपियों…

Read More

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाई

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार को 27 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक मूल रूप से सागर का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इंदौर में निजी कंपनी में ड्राइवर का काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में उसके इंदौर आने की वजह सागर की एक युवती से प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।कॉल नहीं उठाने पर मकान मालिक ने देखा शव-खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, देवगुराड़िया की मानसरोवर कॉलोनी में किराए से रहने वाले आयुष (27) पिता उत्तम गोस्वामी का…

Read More