इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नियम-कायदों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र स्थित मोनिका गैलेक्सी रात 1:02 बजे तक संचालित होती नजर आई, जिससे देर रात तक दुकान संचालन को लेकर जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। । आम दुकानदारों पर समय-सीमा और नियमों को लेकर सख्ती दिखाने वाली पुलिस के सामने अब सवाल यह है कि आखिर मोनिका गैलेक्सी पर कार्रवाई का डंडा कब चलेगा? स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दुकान देर रात तक खुली रहती है और कथित तौर…
Read MoreCategory: इंदौर
इंटरनेशनल स्विमिंग कोच के साथ धोखा:अनुमति के बिना दस्तावेजों से हथिया लिया IDA का ठेका
इंदौर।इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के स्विमिंग पूल संचालन के टेंडर में दिल्ली के रिटायर्ड इंटरनेशनल स्विमिंग कोच मुकुंद मोहन शर्मा के शैक्षणिक और पेशेवर दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।कोच का आरोप है कि उन्होंने ये दस्तावेज फरवरी 2023 में दिल्ली के तालकटोरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेंडर के लिए देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट को दिए थे। बाद में उनकी अनुमति के बिना उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल इंदौर में आईडीए का स्विमिंग पूल संचालन हासिल करने के लिए कर लिया गया।उन्होंने इंदौर आकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। अब…
Read More55 लाख की शराब तस्करी में 2 और गिरफ्तार: ग्वालियर-चंबल से अलीराजपुर भेजते थे बीयर
इंदौर। कनाड़िया इलाके में 22 जुलाई को वाहन को टक्कर मारने के बाद पुलिस के हाथ लगे कंटेनर से करीब 55 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने मामले में कंटेनर सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।पूछताछ में आरोपियों ने शराब की तस्करी में कमीशन पर काम करने वाले दो लोगों के नाम बताए। कनाड़िया पुलिस ने शनिवार को हनी पुत्र हरभजन टूटेजा निवासी अमितेश नगर और मोनू उर्फ कृष्णा निवासी रठेर, मुरैना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों को पांच दिन के पुलिस…
Read More35 से ज्यादा केस का लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार:अवैध कब्जे खाली करने के बदले बड़ी रकम मांगी
इंदौर।राधिका कुंज में खाली प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर दुकानें और टीन शेड बनाने, प्लॉट मालिकों से पैसे मांगने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने लिस्टेड गुंडे मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है।आरोपी पर अवैध कब्जे, रंगदारी और मारपीट समेत 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुख्तियार पर साल 2018 में एक नाबालिग को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और टॉयलेट सीट चटवाने का भी आरोप लगा था। उस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। आरोपी को रविवार को गिफ्तार…
Read More*आदिवासी छात्रावास में परोसी गई कीड़े वाली खिचड़ी, बच्चों का फूटा गुस्सा:अधीक्षक सस्पेंड
*बुरहानपुर।जिले के सीनियर आदिवासी छात्रावास में बच्चों के भोजन में भारी लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार रात छात्रों को परोसी गई खिचड़ी में इल्लियां (कीड़े) रेंगती मिलीं। अपनी थाली में कीड़े देख बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा।आक्रोशित छात्र खाना छोड़कर रात करीब 8 बजे लगभग 2 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए और आला अधिकारियों से घटिया भोजन की शिकायत की।*प्रशासन में हड़कंप, रातों-रात शुरू हुई जांच- मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने रातों-रात जांच शुरू की। अगले ही दिन छात्रावास अधीक्षक…
Read Moreबिल्डर के मुनाफे के लिए निजी जमीन पर सड़क का खेल:सवालों के घेरे में नगर निगम
इंदौर। इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में एक रसूखदार कॉलोनाइज़र को सीधा व्यावसायिक फायदा पहुँचाने के लिए प्रशासनिक नियमों और न्यायिक आदेशों की खुली अवहेलना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 122 की निजी खातेदारी भूमि पर, जिसे राजस्व न्यायालय द्वारा विधिवत आदेश पारित कर बटांकित व सीमांकित किया जा चुका है, उस पर नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रविवार, 23 अगस्त 2026 को सड़क सीमेंटीकरण के भूमि पूजन की तैयारी की जा रही है। नायब तहसील आर न्यायालय से…
Read Moreसामने से आया वाहन बचाने में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस45 बच्चे थे सवार, 14 को लगी चोटें
सनावद /बांगड़दा।-गुरुवार सुबह बांगड़दा-कॉलमुखी मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 45 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका।बताया गया कि स्कूल के पास मोड़ पर अचानक एक वाहन बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग…
Read Moreबुलेट सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी, मौत: सीसीटीवी में भागता दिखा आरोपी
इंदौर।पलासिया इलाके में गुरुवार को सड़क हादसे में 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। संविद नगर के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलेट सवार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर घायल बुजुर्ग ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें आरोपी बुलेट सवार हादसे के बाद तेजी से भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पलासिया पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान किसान राव…
Read Moreमंत्री विजयवर्गीय के समर्थक के ऑफिस में कार की किस्तें वसूली को लेकर विवाद:केस दर्ज
इंदौर। आजाद नगर इलाके में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक के ऑफिस में कार की किस्त वसूली को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार युवक ऑफिस में घुसे और परिवार के लोगों से विवाद के बाद तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, पालदा निवासी शिव पाटिल कैटरिंग का काम करते हैं। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़े हुए हैं और उनके आयोजनों में रसोई…
Read Moreएमडी ड्रग्स तस्करी का लंबे समय से फरार आरोपी जुनैद गिरफ्तार,
इंदौर। एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जुनैद उर्फ जुन्नु को क्राइम ब्रांच इंदौर ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले से चोरी, मारपीट, अवैध हथियार, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट समेत 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उससे ड्रग्स के नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ कर रही है। मामला क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 57/2025, धारा 8, 22 एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस पहले सलीम रहमान को 20.84 ग्राम…
Read More