रतलाम।फार्मर रजिस्ट्री का काम समय पर पूरा नहीं करने और लापरवाही व उदासीनता बरतने पर रतलाम जिले के दो पटवारियों को कलेक्टर अजय कटेसरिया ने निलंबित कर दिया है। अचानक हुई कार्रवाई से पटवारियों में हड़कंप मच गया।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखंड जावरा के हल्का क्रमांक 08 ग्राम पिपलियासीर के पटवारी महेश सिंघाड़ और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना के हल्का नंबर 48 खेड़ीकला के पटवारी परमानंद खेड़ड़ा को कार्य में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत ने 12 अगस्त को फार्मर रजिस्ट्री कार्य…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
शक्कर के भावों में आई तेजी ने चाय बेचने वालों की उड़ाई नींद
महिदपुर रोड ।पिछले तीन-चार दिनों से शक्कर के भाव में आए तेजी से उछाल ने महिदपुर रोड में चाय बेचने वालों की अच्छी खासी नींद उड़ा दी है । नगर के अधिकांश दुकानदार कुछ अपने कस्टमरों सहित दुकान पर आने वाले ग्राहकों को महज ₹5 में एक चाय उपलब्ध कराते हैं इधर अन्य चीजों के वस्तुओं के भाव के साथ-साथ शक्कर के भावों में आई तेजी ने उन्हें अपनी कीमतों में वृद्धि करने के लिये मजबूर कर दिया है चाय विक्रेता अनिल…
Read Moreछात्रा को आपत्तिजनक मैसेज करने वाला शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
नीमच।- कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर आयुक्त, उज्जैन संभाग आशीष सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जावद के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री सुनील कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जारी निलंबन आदेश के अनुसार, कलेक्टर जिला नीमच के कार्यालयीन पत्र दिनांक 18 अगस्त 2026 से प्रतिवेदित किया गया कि श्री चौधरी द्वारा विद्यालयीन छात्रा के साथ रात्रि 8.30 बजे के पश्चात आपत्तिजनक मोबाइल चैट किए जाने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। संबंधित शिकायत की प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के…
Read Moreशयन आरती के बाद परचुरे भवन पर चला बुलडोजर:65 साल पुराना जर्जर भवन जमींदोज
उज्जैन। महाकाल मंदिर के सामने स्थित परचुरे भवन को बुधवार देर रात ध्वस्त कर दिया गया। लगभग 65 साल पुराने इस जर्जर भवन पर महाकाल की शयन आरती के बाद रात करीब 11 बजे नगर निगम का बुलडोजर चला। उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में यह कार्रवाई लगभग 60 मिनट में पूरी हुई।नगर निगम के अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय ने बताया कि यह भवन 60 से 65 साल पुराना था और आरसीसी संरचना का नहीं था। यह ओपन फाउंडेशन पर बना था और इसकी संरचनात्मक स्थिति बेहद खराब हो…
Read MoreITI गेस्ट फैकल्टी पर दिव्यांग छात्रों से खाने के पैसे लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
इंदौर।इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश के बाद ITI की एक गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी महिला फैकल्टी शासन द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले निशुल्क भोजन के बदले उनसे हर महीने 2 से 3 हजार रुपए ले रही थी। फरियादी अंजू कोहली की शिकायत और अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी इंद्रा जाटव (पति अनिल जाटव, निवासी राजीव आवास विहार) के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया है।मेस बंद होने का…
Read Moreसड़क हादसे में घायल इंजीनियर की उपचार के दौरान: बाइक सवार ने मारी थी टक्कर
इंदौर। सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें दो दिन पहले घर से काम के लिए निकलते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शैलेष (50) पुत्र रामदेव कुशवाह निवासी धरमपुरी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।17 अगस्त को बाइक की टक्कर के बाद उन्हें एंबुलेंस…
Read Moreदुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा
उज्जैन। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी को 17 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया गया है। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीपसिंह भदौरिया ने बताया कि 21 सिंतबर 2023 को नाबालिग अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, इस दौरान पता चला कि बालिका के लापता होने वाले दिन से देवीलाल पिता हरिराम सिंगार 23 वर्ष निवासी ग्राम दंडोता भी लापता है। परिजनों की शिकायत पर बड़नगर थाना पुलिस…
Read Moreदोहरे हत्याकांड के आरोपी ने किया कोर्ट में समर्पण
उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर गोरकर परिवार पर हमला कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों में शामिल एक ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। जिसे 23 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया है। 20 दिन पहले भी 2 आरोपियों ने सरेंडर किया था। 18 जुलाई की रात नीलगंगा चौराहा पर पासी गिरोह के बदमाशों ने तलवार-चाकू, कट्टों से गोरकर परिवार पर हमला किया था। कई राउंड गोलियां चलाई थी। जिसमें सगे भाईयों लोकेश गोरकर और जितेश गोरकर की मौत हो गई थी। दोनों के चाचा दिलीप गोरकर…
Read Moreई-स्कूटी में भीषण धमाका: मां और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, घर का सामान खाक 8 से 10 दिन पहले ही खरीदी थी नई गाड़ी; अलसुबह 4:30 बजे हुआ हादसा, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी
उज्जैन। रतलाम शहर के कनेरी रोड स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में चार्जिंग पर लगी नई ‘लोवास’ कंपनी की ई-स्कूटी (E-Scooter) में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज़ था कि पूरे घर में आग फैल गई, जिससे मकान में सो रही मां और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पूरा परिवार ई-स्कूटी को चार्जिंग पर…
Read Moreमहाकाल लोक के फूड जोन में नेमा कुल्फी सेंटर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई स्टोरेज एरिया में गंदगी और चूहे मिलने पर खाद्य पंजीयन निलंबित, फालूदा-कुल्फी के नमूने जांच के लिए भेजे
उज्जैन। श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसी बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर उज्जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार में बिक रहे दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 19 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच और नमूना कार्रवाई…
Read More